फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   dead in hospital

घायल बेटे को प्राइवेट हॉस्पिटल में देखने पहुंची मां ने दम तोड़ा

Wed, 02 Sep 2020 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
dead in hospital
म्याऊं (बदायूं)। सड़क हादसे में घायल बेटे को निजी अस्पताल में देखने पहुंची महिला की मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल से महिला के शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम साड़ी निवासी सत्यवीर पुत्र रामरतन चार दिन पहले अपने गांव के रामभजन (22) पुत्र और सूरजपाल पुत्र वीरेंद्र के साथ बाइक पर म्याऊं की बाजार जा रहा था। तभी गांव के नजदीक सामने से आ रही एक बाइक टकरा गई। इस हादसे में रामभजन और दूसरी बाइक पर सवार अनार सिंह पुत्र रामनाथ निवासी जालिम नगला थाना हजरतपुर की मौत हो गई थी जबकि सत्यवीर, सूरजपाल और अनार सिंह की मां जगरानी घायल हो गईं थीं। उसके बाद परिवार वालों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था। जबकि सत्यवीर को परिजन शहर के एक निजी अस्पताल ले गए थे। तब से उसका इलाज चल रहा था। बताते हैं कि रविवार शाम सत्यवीर को देखने उसकी मां राजेश्वरी (55) पहुंचीं। वह बेटे के पास अकेली थीं। बाकी परिवार वालों को कर्मचारियों ने बाहर निकाल दिया था। उसी दौरान अचानक राजेश्वरी देवी गिर गईं और उनकी मौत हो गई। दूसरे बेड पर भर्ती मरीजों ने अस्पताल कर्मियों को बताया। परिवार वाले बाहर से आए। उसके बाद परिजन राजेश्वरी देवी के शव को अपने घर ले गए। सुबह उन्होंने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार वाले महिला की मौत को फिलहाल हार्ट अटैक मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed