फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dead body thrown in the bushes after killing a young man in Budaun

बदायूं में युवक की हत्या: झाड़ियों में पड़ा मिला शव, नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 16 Apr 2023 12:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 16 Apr 2023 12:05 PM IST
सार

जरिया थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब लोगों ने सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा देखा। बताया गया है कि युवक की हत्या कर शव फेंका गया है। 

विज्ञापन
Dead body thrown in the bushes after killing a young man in Budaun
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया गया। रविवार की सुबह राहगीरों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने घटनास्थल का मुआयना कर घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

 
रविवार को सुबह आठ बजे ग्रामीण खेतों की ओर काम करने जा रहे थे। इसी दौरान मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव सबदलपुर को जाने वाले रोड किनारे झाड़ियों में युवक का शव देख उनके होश उड़ गए। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद एसएसपी घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास के गांवों से लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed