{"_id":"66493b852a77ce89580e96a6","slug":"dead-body-of-young-man-found-floating-in-river-ganga-badaun-news-c-123-1-sbly1004-118937-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गंगा नदी में उतराता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गंगा नदी में उतराता मिला युवक का शव
Sun, 19 May 2024 05:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 19 May 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
गंगा किनार युवक का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस। संवाद
सहसवान। टोंटपुर करसरी घाट पर शनिवार दोपहर अमित कुमार (18) का शव गंगा नदी में उतराता मिला। वह 16 मई से लापता था। परिवार वालों के मुताबिक अमित अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया था। तब से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। दोपहर के समय कुछ लोगों ने उसका शव पानी में उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
ग्राम नसीरपुर टप्पा मलसई निवासी अमित कुमार पुत्र नेम सिंह दो भाइयों में सबसे छोटा था। इसी वर्ष उसने हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। उसके भाई महादीपक के मुताबिक अमित कुमार 16 मई को अपने तीन दोस्तों के साथ टोंटपुर करसरी घाट पर गंगा स्नान करने गया था। शाम को उसके दोस्त लौटकर अपने घर आ गए थे, लेकिन देर शाम तक अमित अपने घर नहीं पहुंचा। इस पर परिवार वालों ने उसके दोस्तों से जानकारी जुटाई। परिवार वालों का कहना है कि उसके दोस्तों ने बताया था कि अमित कहीं खेतों पर रुक गया है। वह उनके साथ नहीं आया। परिवार वाले देर रात तक उसको तलाश करते रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परिवार वालों ने कोतवाली जाकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार दोपहर कुछ स्थानीय लोगों ने टोंटपुर करसरी घाट पर युवक का शव पानी में उतराता देख तो तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई।