{"_id":"58a9cff14f1c1b0d4cd84b9a","slug":"dcm-entered-from-the-back-of-the-truck-driver-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में पीछे से घुसी डीसीएम, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में पीछे से घुसी डीसीएम, चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो सिलहरी।
Updated Sun, 19 Feb 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
हादसां
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-हाईवे पर कांशीराम कॉलोनी के पास हुआ हादसा
-हादसे का शिकार चालक फिरोजाबाद का निवासी
बरेली रोड स्थित काशीराम कॉलोनी के पास एक डीसीएम खंभों से भरे ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में डीसीएम के चालक की मौके पर मौत हो गई। हादसा शनिवार रात हुआ। मृतक डीसीएम चालक फिरोजाबाद का रहने वाला है। शिनाख्त के बाद पुलिस ने उसके परिवार वालों को सूचना दे दी है।
बरेली की ओर से एक ट्रक खंभे भर कर बदायूं की ओर आ रहा था। इसके पीछे डीसीएम चल रही थी। काशीराम कॉलोनी के पास डीसीएम ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह से चकनाचूर हो गया। डीसीएम चालक 38 वर्षीय विपिन पुत्र अतर सिंह निवासी नगला सिंधी जिला फिरोजाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मृतक डीसीएम चालक का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।