फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DCM driver murdered by slitting his throat in Amroha

बदायूं: डीसीएम चालक की अमरोहा में गला रेतकर हत्या, परिजनों ने मृतक के नजदीकियों पर अपहरण कर हत्या का जताया शक

Sun, 17 Apr 2022 08:42 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, जरीफनगर (बदायूं)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जरीफनगर (बदायूं)। Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 17 Apr 2022 08:42 PM IST
सार

जरीफनगर निवासी नेमपाल नोएडा में रहकर डीसीएम चलाता था। मृतक के परिवार वाले उसके नजदीकियों पर ही हत्या का शक जता रहे हैं। परिवार वालों के मुताबिक उनके पड़ोसी गांव के कई लोग नेमपाल के साथ रहते थे। उन्हें शक है उन लोगों ने उसका अपहरण कर हत्या कर दी। 
 

विज्ञापन
DCM driver murdered by slitting his throat in Amroha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के जरीफनगर रहने वाले नेमपाल की अमरोहा में गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिवार वाले उसके नजदीकियों पर ही हत्या का शक जता रहे हैं। परिवार वालों के मुताबिक उनके पड़ोसी गांव के कई लोग नेमपाल के साथ रहते थे। उन्हें पूरा शक है कि वही लोग नेमपाल को अपहरण करके नोएडा से लाए थे और अमरोहा जिले में गला रेतकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


बदायूं के जरीफनगर निवासी 39 वर्षीय नेमपाल छह महीने से नोएडा में रहकर डीसीएम चलाकर अपना परिवार पाल रहे थे। नेमपाल तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके माता-पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। उनकी पत्नी राजबाला दो बेटों के साथ गांव में रहती है। नेमपाल बीच-बीच में नोएडा से आकर पत्नी को रुपये दे जाते थे, इससे उनके परिवार का खर्चा चल रहा था। पंद्रह दिन पहले नेमपाल घर आया था। एक दिन यहां रुकने के बाद फिर नोएडा लौट गया।

विज्ञापन

रविवार सुबह घरवालों को सूचना मिली कि नेमपाल की अमरोहा जिले में आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दढियाल में गला रेतकर हत्या कर दी गई है। मौके पर जिस तरह खून पड़ा मिला है, उससे माना जा रहा है कि नेमपाल को कहीं से लाकर अमरोहा में उनकी हत्या की गई। परिवार वालों का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है, लेकिन उन्हें शक है कि उनके पड़ोसी गांव के कुछ लोग नेमपाल के साथ नोएडा में रहते थे। आरोप है कि उन्होंने ही हत्या कर दी। 

इसकी सूचना पर परिवार वाले सुबह अमरोहा पहुंच गए। दोपहर के समय नेमपाल के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिवार वाले नेमपाल का शव लेकर घर के लिए रवाना हो गए। शव देर रात तक जरीफनगर लाया जाएगा। सोमवार को शव का अंतिम संस्कार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed