फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DCM crashed to tree five animals killed due to fog

कोहरे में पेड़ से टकराई पशुओं से लदी डीसीएम

Sat, 06 Jan 2018 07:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बदायूं Updated Sat, 06 Jan 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
DCM crashed to tree five animals killed due to fog
Animals on truck

गोवंशीय जानवरों से लदी एक डीसीएम शनिवार सुबह घने कोहरे में बिल्सी रोड पर एक पेड़ से टकरा गई। तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने वाहन में ठूंसे पशु निकलवाए तो उनमें से पांच की मौत हो चुकी थी। शनिवार सुबह लगभग छह बजे घने कोहरे में बिल्सी रोड पर डीसीएम, रोड किनारे एक पेड़ से टकरा गई। गाड़ी के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने पर चालक और हेल्पर गाड़ी छोड़कर भाग गए। उसी दौरान गश्त से लौट रही पुलिस की यूपी 100 गाड़ी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें गोवंशीय पशु भरे दिखे। इस पर उन्होंने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। तब गाड़ी को किसी तरह थाने लाया गया। यहां देखा गया कि गाड़ी में गोवंशीय पशुओं को बुरी तरह ठूंसकर भरा हुआ था। जानवरों को नीचे उतारने पर उनमें से तीन गाय और दो बैल मरे हुए निकले। जबकि 11 गाय तथा बैलों का ठंड से बुरा हाल था। कुछ पशु जख्मी भी थे। मौजूद लोगों ने ठंड में बेहाल जानवरों को लकड़ी जलाकर राहत पहुंचाई। पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर घायल जानवरों का उपचार कराया। मृत जानवरों को गड्ढा खुदवाकर दबा दिया गया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर उसके नंबर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed