{"_id":"b399f135e3e8e7aa26104b41f27c7fa6","slug":"dc-raid-on-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीएम की डीसी ने स्कूलों पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीएम की डीसी ने स्कूलों पर मारा छापा
अमर उजाला, बदायूं
Updated Wed, 04 Nov 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीसी एमडीएम हिना खां ने समरेर क्षेत्र के गांव डहरपुर स्थित मदनमोहन
सिंह लक्ष्मी देवी जूनियर हाईस्कूल का निरीक्षण किया। यहां पर 195 बच्चे
नामांकित हैं। हमेशा ही 110 से लेकर 130 की उपस्थित दर्शायी जाती है आज भी
116 बच्चे रजिस्टर में अंकित थे लेकिन दोपहर दो बजे तक कोई बच्चा उपस्थित
नहीं था। हसनपुर स्थित कामता प्रसाद जूनियर हाईस्कूल में 215 पंजीकृत हैं।
रोजाना ही 160 से 180 बच्चे दर्शाए जाते हैं लेकिन आज मौके पर 48 ही मिले।
बालिमगंज के प्राथमिक स्कूल में खाना नहीं बना। कोहनी जाफराबाद स्थित
प्राथमिक स्कूल 11.50 पर बंद था। सिरसा के प्राथमिक स्कूल में कई माह से
भोजन नहीं बनने की बात सामने आई। यहां पर प्रधान से विवाद चल रहा है।
हिना ने बताया कि दोपहर 1.20 पर प्राथमिक स्कूल झुकसा बंद मिला। इन सभी स्कूलों की रिपोर्ट बीएसए को दे दी है। जल्द ही कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की गई है। प्राथमिक स्कूल पेहरा में मात्र चावल ही बने थे।
हिना ने बताया कि दोपहर 1.20 पर प्राथमिक स्कूल झुकसा बंद मिला। इन सभी स्कूलों की रिपोर्ट बीएसए को दे दी है। जल्द ही कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की गई है। प्राथमिक स्कूल पेहरा में मात्र चावल ही बने थे।