फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Das College organically, principal scramble

दास कॉलेज में बवाल, प्राचार्य से हाथापाई

Thu, 14 Jul 2016 11:41 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 14 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Das College organically, principal scramble
हाथापाई - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
प्रवेश आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने किया हंगामा
 प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाए जाने को लेकर बृहस्पतिवार दोपहर शहर के एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज में जमकर बवाल हुआ। जिलाध्यक्ष स्वाले चौधरी की प्राचार्य से हाथापाई के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। चीफ प्रॉक्टर से भी जमकर नोंकझोंक हुई। कॉलेज में हंगामा और प्राचार्य से हाथापाई की खबर पर नवादा चौकी प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए। बवाल के अधिक बढ़ने पर चौकी प्रभारी ने एसएसपी को पूरे मामले से अवगत कराया तो भारी संख्या में पुलिस बल कॉलेज पहुंच गया। 
महाविद्यालयों में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। दास कॉलेज प्रशासन ने एमजेपी रुहेलखंड यूनीवर्सिटी के नियमों के तहत स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए नौ जुलाई की अंतिम तिथि घोषित कर दी थी। इस तिथि तक बहुत से छात्र-छात्राओं ने प्रवेश को अपने आवेदन जमा कर दिए। इनमें कई छात्र-छात्राएं ऐसे भी थे, जिनका कहना था कि उन्हें संबंधित इंटर कॉलेज से स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) नहीं मिला है। लिहाजा, कॉलेज प्रशासन ने ऐसे छात्र-छात्राओं से इस शर्त के साथ उनके आवेदन जमा कर लिए थे कि वह लिखित तौर पर दें कि प्रवेश की अंतिम तिथि तक वह टीसी जमा कर देंगे। अंतिम तिथि तक टीसी जमा नहीं करने पर उन छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्र प्रवेश की प्रक्रिया से बाहर कर दिए गए। 
विज्ञापन

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष स्वाले चौधरी अपने कई साथियों के साथ कॉलेज जा पहुंचे प्राचार्य डॉ. जीएस रावत से उनकी बात हुई। स्वाले चौधरी प्रवेश आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ाने की जिद करने लगे। इस पर उनकी प्राचार्य से कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ी कि हाथापाई और गाली-गलौज तक हो गई। खूब हंगामा होने पर कॉलेज के अन्य शिक्षक और चीफ प्राक्टर डॉ. संतोष कुमार भी मौके पर आ गए। नवादा चौकी प्रभारी सत्यसिंह भी सिपाहियों के साथ वहां पहुंच गए। उस समय तक चौधरी की प्राचार्य और चीफ-प्राक्टर से नोंकझोंक होती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य ने एसएसपी से कराई चौकी प्रभारी की बात
कॉलेज में स्थिति बिगड़ते देख प्राचार्य डॉ.जीएस रावत ने तुरंत ही चौकी प्रभारी सत्यसिंह की एसएसपी सुनील सक्सेना से मोबाइल पर बात कराकर स्थिति से अवगत कराया। चौकी प्रभारी ने भी एसएसपी को वास्तविकता बताई। एसएसपी के निर्देश पर चौकी से कई अन्य सिपाही भी मौके पर आ गए। पुलिस वालों के हड़काने पर स्वाले चौधरी और उसके साथी कॉलेज गेट से बाहर आ गए।
चेतावनी: तिथि बढ़ाओ, कॉलेज नहीं चलेगा
छात्र नेता के रूप में पहुंचे मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष स्वाले चौधरी ने चेतावनी भरे लहजे में यह भी कर दिया यदि प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि नहीं बढ़ाई तो कॉलेज को चलने नहीं देंगे।
...बुलेट की आवाज से भी गरमाया माहौल
जिस समय छात्र नेताओं को कॉलेज गेट से बाहर कर दिया गया, तब उन्होंने हंगामा करने का नया तरीका ईजाद कर लिया। एक छात्र अपनी बुलेट बाइक से कॉलेज गेट पर मिस फायर कर रहा था। जब पुलिस गेट पर पहुंची तो वह नौ-दो ग्यारह हो गया।
चीफ प्राक्टर ने एसएसपी को लिखा पत्र
दास कॉलेज में जो कुछ हुआ इसकी पूरी स्थिति से चीफ प्रॉक्टर डॉ. संतोष कुमार ने एसएसपी को पत्र देकर बता दी है। इसमें उन्होंने कहा है कि स्वाले चौधरी, शबाब चौधरी और उनके 30-40 बाहरी साथियों ने प्राचार्य के साथ दुव्यर्वहार किया। धक्का दिया और गाली-गलौज की। चीफ प्राक्टर और प्राचार्य खुद एसएसपी से मिलने गए थे किंतु उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। तब उन्होंने एसएसपी को संबोधित पत्र दबंगई दमन दल के इंचार्ज इंद्रेश कुमार चौहान को दे दिया।

यूथ ब्रिगेड ने डीएम को दिया पत्र
बदायूं। दास कॉलेज में हंगामा होने के बाद मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष स्वाले चौधरी ने प्रवेश पत्र जमा करने की तिथि और आवेदन पत्र की फीस 500 से 200 रुपये कराने की मांग को लेकर डीएम को पत्र दिया है। पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में अजहर कुरैशी, फैजान खां, अराफात, जाहिद गाजी, आमिर सोहिल, जहांगीर खां, शबाब चौधरी आदि प्रमुख हैं। कहा है कि बहुत से छात्र-छात्राएं अभी प्रवेश से वंचित रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed