{"_id":"59ee4d21da87d124176a41d0a9ae7b95","slug":"culvert-hit-the-car-a-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया से टकराई कार, एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया से टकराई कार, एक की मौत
badaun
Updated Fri, 08 May 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगन चढ़ाकर लौट रही एक कार पुलिया से टकरा गई। जबर्दस्त भिड़ंत में वीरेंद्र कुमार की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
जनपद बरेली के थाना अलीगंज के गांव राजपुर गौटिया से रामलाल की पुत्री की लगन मरैना थाना धनारी गई थी। शुक्रवार को लगन चढ़ाकर सभी लोग आल्टो कार से घर लौट रहे थे। बताते हैं कि बिसौली-इस्लामनगर रोड पर गांव वहीपुर के समीप यह कार पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि पुलिया का एक हिस्सा टूट गया और कार खाई में जा गिरी। कार में सवार रामलाल के बहनोई वीरेंद्र कुमार (55) निवासी गांव परवेज नगर एाना, बिसौली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनका बेटा जसवीर और इसी गांव का वीर बहादुर, जसवंत, धीरेंद्र, बृजनंदन घायल हो गए। सभी घायलों की चीख पुकार सुनकर गांव वाले आ गए। जसवंत और धीरेद्र बेहोश थे। गांव वहीपुर से आए ग्रामीणों ने जैसे-तैसे कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही प्रभारी कोतवाल कश्मीर सिंह और थाना उघैती की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन