फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व कलश यात्रा निकाली

Fri, 10 Jun 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
cultural
कुंवरगांव में हुई दुर्गा जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकाली गई कलश यात्रा। संवाद - फोटो : BADAUN
कुंवरगांव। कासिमपुर गांव में स्थित दुर्गा मंदिर में मूर्ति की प्राण से पहले कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान पीले परिधान पहनें महिलाएं, बच्चियां और किशोरियां सिर पर कलश लेकर चल रहीं थी।
विज्ञापन

कलश यात्रा दुर्गा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुन: मंदिर आकर समाप्त हुई। इसके बाद दुर्गा माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई और शाम को भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

आयोजक डॉ. भीकम सिंह, विजेंद्र सिंह, मुनेंद्र सिंह, डॉ. वंदना वर्मा, पोहपी राम, नेमचंद्र वर्मा, नेत्रपाल, उदयवीर, राजपाल, चरण सिंह आदि मौजूद रहे।
रुद्र महायज्ञ के समापन पर पूर्णाहुति, भंडारा भी हुआ
वजीरगंज। क्षेत्र के ग्राम अमरोली में पांच जून से चल रहे रुद्र महायज्ञ का बृहस्पतिवार को पूर्णाहुति के बाद विधिवत समापन हो गया। इस मौके पर सैकड़ों ग्रामवासियों ने यज्ञशाला की परिक्रमा कर रुद्र भगवान के चरणों मे नमन किया। महायज्ञ के समापन के बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव मंदिर शांतिकुंज आश्रम पर पांच दिन तक चले इस रुद्र महायज्ञ में बृहस्पतिवार को यज्ञ के यजमान ओमकार सिंह, भानुप्रताप सिंह, विनोद कठेरिया, डॉ.प्रमोद प्रताप सिंह ने सपत्नीक पूर्णाहुति अर्पित की। इसके बाद महाआरती हुई। यज्ञ के प्रमुख आचार्य नीरज शर्मा के निर्देशन में आचार्य सुखदेव शर्मा, दिनेश चन्द्र शर्मा, विकास शर्मा तथा जितेश शर्मा ने भोग के पश्चात यज्ञ के लिए आमंत्रित किये गए सभी देवताओं का वेदमंत्रों के साथ आभार व्यक्त करते हुए उन्हें ससम्मान विदाई दी।
महायज्ञ के अंतिम दिन सुबह से ही यज्ञशाला की परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। अमरोली के साथ आसपास के ग्रामों के सैकड़ों लोगों ने यज्ञशाला की परिक्रमा कर पुण्यलाभ अर्जित किया। इस मौके पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। आयोजन में मंदिर के महंत दिनेश भारती, संदीप प्रताप सिंह, मनोज कठेरिया, अनेकपाल सिंह, मनोज, श्यामू, रामवीर, विश्वनाथ सिंह, मोहित कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।
हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ
बिल्सी। तहसील मोड़ स्थित हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ माह के उपलक्ष्य में श्रीबालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों ने संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया।
मुकेश शर्मा ने कहा कि हनुमान जी सेवा, भक्ति और श्रद्धा के देवता हैं। कलयुग को अगर खत्म करना है तो हमे श्री हनुमान जैसा बनना पड़ेगा। हनुमान जी ने कभी अपने लिए कुछ नहीं मांगा उन्होंने निष्काम भाव से सेवा की है। अगर हम भगवान को पाना चाहते हैं तो हमें भी निष्काम भाव से भगवान की भक्ति और सेवा करनी चाहिए।

इससे पहले यहां भक्तों ने विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराए। बाद में बाबा की आरती करने के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर गोविंद देवल, भुवनेश बाबू वार्ष्णेय, निशांत देवल, श्याम शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, अभिषेक कुमार, रितिक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed