{"_id":"62a0f8d7611daf02c71534d9","slug":"cultural-badaun-news-bly4876316176","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटली से आईं एम्मा रोजी ने बेसहारा बच्चों संग बिताया दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटली से आईं एम्मा रोजी ने बेसहारा बच्चों संग बिताया दिन
बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:25 AM IST
विज्ञापन
बाल शिशु गृह में अनाथ और बेसहारा बच्चों के साथ एम्मा रोजी। संवाद
- फोटो : BADAUN
Link Copied
बदायूं। इटली से आईं एम्मा रोजी ने बुधवार को शहर के कृष्णापुरी स्थित बाल शिशु गृह में अनाथ और बेसहारा बच्चों के साथ दिन बिताया। उन्होंने बच्चों के लिए उपहार भी दिए। एम्मा रोजी भारत भ्रमण पर निकली हैं। उन्होंने जनवरी 2021 में मेरठ में बोरे में नवजात बच्ची के मिलने और उसे वहां से बदायूं के बाल शिशु गृह भेजे जाने संबंधी खबरों को मीडिया रिपोर्ट में देखा था।
विज्ञापन
भारत आने के बाद उन्होंने आगरा, मथुरा समेत कई शहर घूमे। उनके मन में बदायूं के बाल शिशु गृह को देखने और यहां रहने वाले अनाथ-बेसहारा बच्चों के साथ समय बिताने की जिज्ञासा थी। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह कृष्णापुरी स्थित बाल शिशु गृह पहुंचीं। एम्मा रोजी ने यहां बच्चों के रहने, उनके पठन-पाठन आदि की जानकारी ली। अनाथ और बेसहारा बच्चों के साथ वह काफी खुश दिखीं। उन्होंने कहा कि वह जब भी भारत भ्रमण पर आएंगी तब फिर से बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताएंगी। यहां पहुंचने पर बाल शिशु गृह स्टाफ ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर अधीक्षक आदित्य प्रताप, जयवीर, पूनम यादव, प्रतिभा, विनोद कुमार,गुड्डी, पूनम, सूरज रामवती आदि मौजूद रहे। मैनेजिंग डायरेक्टर अनूप कुमार सक्सेना ने बाल शिशु गृह आने पर उनका आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।