फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

जयंती पर महाराणा प्रताप को नमन

Tue, 10 May 2022 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
cultural
बिल्सी में महाराणा प्रताप की जंयती मनाते क्षत्रिय समाज के लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट व क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में स्काउट भवन में महाराणा प्रताप की जयंती पूरी श्रद्धा से मनाई गई। इससे पहले महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शोभायात्रा निकाली गई, साथ ही मिष्ठान्न बांटा गया, इससे पहले स्काउट भवन पर उल्लेखनीय काम करने वालों व मेधावियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप सच्चे राष्ट्रभक्त थे। विशिष्ट अतिथि क्षत्रिय महासभा प्रदेश सचिव अवनीश कुमार सिंह चौहान ने कहा कि महाराणा प्रताप वीर शिरोमणि होने के साथ ही राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक हैं। महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट अध्यक्ष हरिप्रताप सिंह राठौड़ ने कहा कि महाराणा प्रताप एक महान योद्धा तो थे ही एक आर्टिस्ट भी थे।
विज्ञापन

इस मौके पर मनसुख लाल गुप्ता को भामाशाह सम्मान 2022, हामिद अली खां राजपूत को हाकिम खां सूरी सम्मान 2022 प्रदान किया गया। इधर महाराणा प्रताप युवा क्षत्रिय समाज समिति की बैठक मौजमपुर नेहनगर में हुई। इसमें मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि सम्मूनाथ, पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
राष्ट्रवाद की भावना सर्वोपरि हो : राजीव सिंह
बिसौली। सरस्वती शिशु मंदिर में महाराणा प्रताप की जयंती पर विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रवाद की भावना सर्वोपरि होना चाहिए। पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने कहा कि महाराणा प्रताप ने अपने शौर्य से विदेशी आक्रांताओं के दांत खट्टे कर दिए। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष विशाल चौहान रामवीर सिंह, पंकज सिंह चौहान, सुखवीर सिंह आदि मौजूद रहे। राष्ट्रवादी पार्टी के बैनर तले ग्राम सिरसेरा खेड़ा में शोभायात्रा निकाली गई, वहीं राष्ट्रवादी प्रताप सेना ने भी अपने कार्यालय पर जयंती मनाई।
-
बिल्सी में भी मनाई गई जयंती
बिल्सी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में नगर के एक पैलेस में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई। महासभा जिलाध्यक्ष उदय सिंह गौर ने कहा कि राजपूत समाज को महाराणा प्रताप जैसा ही बनना चाहिए। इस मौके पर दीपक चौहान, मनोज तोमर, अजय प्रताप सिंह, अवनीश तोमर, प्रमोद तोमर आदि मौजूद रहे। वहीं महाराणा प्रताप राजकीय डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. वसुधा श्रीवास्तव के निर्देशन में कार्यक्रम प्रभारी आराधना वर्मा द्वारा विभिन्न गतिविधियों आयोजित की। वहीं प्राचार्य ने महाराणा प्रताप के जीवन के बारे में शिक्षक, छात्र-छात्राओं को बताया।
--
उझानी में निकाली गई शोभायात्रा
उझानी (बदायूं)। वीर शिरोमणि क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में सोमवार को महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने फीता काटकर महाराणा के चित्र के समक्ष पूजा-अर्चना की। इसके बाद क्षत्रिय एकता के जयकारों के साथ शुरू हुई शोभायात्रा में बैंडबाजों की धुन गूंज उठी। सजातीय एकजुटता पर जोर भी दिया गया।
बिल्सी रोड मार्केट में देवनागरी इंटर कॉलेज के सामने से शुरू हुई शोभायात्रा की अगुवाई महासभा के जिला उपाध्यक्ष अमित प्रताप सिंह ने की। पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने पहले फीता काटा फिर झांकी का पूजन किया। शोभायात्रा में महाराणा प्रताप बने बालक ने घोड़े पर सवारी की। बैंडबाजों की धुन पर थिरकते आयोजकों ने समां बांध दिया। मार्केट समेत घंटाघर चौराहे पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शैलेंद्र सिंह ने शर्बत वितरण किया तो स्टेशन पर अनुयाइयों ने झांकियों पर फूल बरसाए।

हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में आयोजित समापन समारोह में पूर्वमंत्री के अलावा विधायक राजीव कुमार सिंह, एमएलसी महाराज सिंह, बदायूं पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, उमेश राठौर ने क्षत्रिय समाज का इतिहास बताया। सजातीय एकजुटता पर भी जोर दिया गया। शोभायात्रा में योगेश प्रताप सिंह, ओमप्रकाश चौहान, पालिका सदस्य सचिन अग्रवाल, कृपाराम शर्मा, गिरीशपाल सिंह, सीमा राठौर, रेनू सिंह, अजय तोमर, अंकुर वार्ष्णेय और कुशल राघव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed