फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

प्रसिद्ध देवी मेले का समापन, आयोजकों को सम्मानित किया

Fri, 06 May 2022 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
cultural
मेला आयोजकों को सम्मानित करते भाजपा जिलाध्यक्ष। संवाद - फोटो : BADAUN
वजीरगंज। नगर के ऐतिहासिक देवी मेले का बृहस्पतिवार को औपचारिक रूप से समापन हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने वजीरगंज पहुंचकर मेले के विधिवत समापन में हिस्सा लिया। उन्होंने मेला आयोजन के सहयोग करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

वजीरगंज में लगने वाले ऐतिहासिक देवी मेले में प्रदेश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंचते हैं। कोरोना संक्रमण काल में मेले का भव्य आयोजन नहीं हो सका था। इस बार नगर पंचायत की ओर से मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेला कमेटी अध्यक्ष योत्सना कौर ने इस बार पूरे समय मेले की व्यवस्थाओं को संभाला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मेला समापन के मौके पर वजीरगंज पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष ने माता रानी के दरबार में माथा टेका। इसके बाद उन्होंने मेला के सफल और भव्य आयोजन में सहयोग करने वालों को सम्मानित किया। पूर्व चेयरमैन और वर्तमान चेयरमैन पति मोहम्मद उमर कुरैशी ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर चेयरमैन शमा परवीन, अनुज सक्सेना, पवन वार्ष्णेय, सौरभ मिनोचा, विनय लता सक्सेना, दीपेश वार्ष्णेय, जयपाल दिवाकर आदि रहे। संचालन ठाकुर वेदपाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed