फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, शोभायात्रा निकाली

Wed, 04 May 2022 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
cultural
भगवान परशुराम की प्रतिमा का किया गया माल्यार्पण। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। अक्षय तृतीया भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। भगवान परशुराम जयंती समारोह सेवा समिति के तत्वावधान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शाम को ब्राह्मण धर्मशाला में भंडारा हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रमों का शुभारंभ मंगलवार सुबह परशुराम चौक पर भगवान परशुराम की प्रतिमा के दुग्ध स्नान और माल्यार्पण के साथ हुआ। भगवान परशुराम प्रकटोत्सव पर ब्राह्मण धर्मशाला में रंजीत शास्त्री ने हवन-यज्ञ कराया। यजमान नत्थू लाल पाराशरी रहे। मुख्य अतिथि बिथरी चैनपुर विधायक राघवेंद्र शर्मा, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

आचार्य राधेश्याम अवस्थी के सानिध्य में आचार्य संतोष शास्त्री और उनकी टीम ने स्वास्ति वाचन किया। भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना, स्वागत गीत, भगवान परशुराम के भजनों पर प्रस्तुति दीं। छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार दिया गया। विधायक राघवेंद्र शर्मा ने भगवान परशुराम के जीवन से सीख लेने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक ने समाज में शिक्षा और संस्कारों पर जोर दिया। ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए आरक्षण के विरोध में आवाज उठाने का आह्वान किया। प्रदेश महामंत्री राहुल चौबे, मंडल महामंत्री अजय मिश्र, सुरेंद्र उपाध्याय, रजनी मिश्रा समिती पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंचीय कार्यक्रम के बाद भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में शामिल आकर्षण झांकियों ने लोगों का मन मोहन लिया। कई स्थानों पर शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की झांकी, ब्राह्मण समाज के महापुरुषों की झांकियां, काली अखाड़े और देवी-देवताओं की स्वचालित झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। ब्राह्मण धर्मशाला से शुरू हुई शोभा यात्रा ने गोपी चौक, नेहरू चौक, हलवाई चौक, पुराना बाजार ,रजी चौक, कश्मीरी चौक, गांधी ग्राउंड, भगवान परशुराम चौक आदि स्थानों पर भ्रमण किया।

इस मौके पर राम बहादुर पांडे, कौशलानंद पांडे, डॉ. उमेश गौड़, डॉ. भास्कर शर्मा, विवेक शर्मा, अक्षत अशेष, विजेंद्र उपाध्याय, ज्ञानेंद्र नाथ मिश्रा, अमित पाठक, अमन मयंक शर्मा, अश्वनी भरद्वाज, दिनेश शर्मा, सुमित राजेश मिश्र, अभय आयुष भारद्वाज, राजीव शर्मा, गौरव शर्मा, नकुल, अंकित, ऋतेश, तुषार पाठक, उमेश, अभिषेक आदि मौजद रहे। इधर, अमन मयंक शर्मा व उनके साथियों ने परशुराम चौक स्थित भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed