फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

सभी समस्याओं का समाधान है यज्ञ और आध्यात्मिक चिंतन

Mon, 18 Apr 2022 11:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
cultural
बदायूं। शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में प्राथमिक विद्यालय बस्तरा में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। प्रधानाध्यापकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, बच्चों और ग्रामीणों ने महायुद्ध, कोरोना महामारी, वर्तमान समस्याओं के निराकरण और विश्वशांति की कामना से गायत्री महामंत्र की विशेष आहुति यज्ञ भगवान को समर्पित की।
विज्ञापन

गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि यज्ञ से श्रेष्ठ भावनाएं तरंगित होती हैं। समुचित दिशा बोध होता है, यज्ञीय ऊर्जा से जीवाणुओं, विषाणुओं का शमन और जीवनी शक्ति संवर्धन होता है। श्रेष्ठ कार्यों में लगा श्रम, धन, और साधना व्यर्थ नहीं जाती है। यज्ञीय वातावरण और आध्यात्मिक चिंतन से विश्व की सभी समस्याओं का समाधान संभव है। प्रधानाध्यापक नरदेव शर्मा ने कहा कि बच्चे चिंता नहीं, चिंतन करें। शिक्षा से अज्ञानता को दूर करें। श्रेष्ठ संस्कारों से जीवन को महकाएं। संघर्ष करें और चुनौतियों को स्वीकारते हुए अपने लक्ष्य को पाएं। इस मौके पर मुख्य यजमान रामेश्वर सिंह, गायत्री, श्रीराम शर्मा, भगवती देवी, चंद्र प्रकाश, आदेश कुमार सिंह, शलभ किशोर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed