फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

धूमधाम से उझानी में निकाली गई मां दुर्गा की शोभायात्रा

Wed, 13 Apr 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
cultural
उझानी में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल काली मां का अखाड़ा और अन्य स्वरूप। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। नगर में मंगलवार को कश्यप समाज की ओर से मां दुर्गा शोभायात्रा धूमधाम ने निकाली गई।
विज्ञापन

दोपहर में शोभायात्रा का शुभारंभ कश्यप पुलिया से नारियल फोड़कर विधायक हरीश शाक्य व आंवला सांसद की पुत्री कीर्ति कश्यप ने किया। शोभायात्रा में सजातीय लोगों ने मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए धूम मचा दी। काली अखाड़े, राधाकृष्ण की झांकी, शंकर पार्वती बने कलाकारों ने समा बांध दिया। महिलाएं भी मंगल गीत गाते हुए साथ चल रहीं थी। कछला रोड, बदायूं रोड, बिल्सी रोड होती हुई शोभायात्रा बाजारकलां स्थित बड़ी माता के मंदिर पर पंहुची। वहां सजातीय लोगों ने हवन में पूर्णाहुति देकर देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। शोभायात्रा में पूर्व मंत्री हीरालाल कश्यप, प्रेमपाल कश्यप, संजय कश्यप, लल्ला, हरीश कश्यप, शंकर गुप्ता, अंकुर वार्ष्णेय, राजू, मुनीश, लाल सिंह,पवन कश्यप आदि मौजूद रहे। संवाद
-
मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु
कुंवरगांव। नवनिर्मित श्री शिव शांति मंदिर के निर्माण तथा मूर्ति स्थापना कार्यक्रम के तहत मंगलवार को ग्यारह मूर्तियों की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पहले मूर्तियों को रथ पर सजाकर शोभायात्रा निकाली गई। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने शोभायात्रा का शुभारंभ मूर्तियों का पूजन कर किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाकर व अबीर गुलाल उड़ाकर माहौल भक्तिमय कर दिया। नगर में सभी मंदिरों तथा स्थानों पर पूरे विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रों से पूजन किया गया। शोभायात्रा सुबह 11 बजे से श्री शिव शांति मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे नगर का भ्रमण करते हुए नगर के सभी धार्मिक स्थानों से होते हुए देर शाम पुन: मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई। यहां पर मूर्तियों को विधिवत वैदिक मंत्रों से स्थापित किया गया। इस दौरान शांति देवी, जगमोहन सिंह, अनूप सिंह, धीरेंद्र सिंह, गुड्डू गुप्ता, संजय गुप्ता, छोटे सिंह, श्रीराम सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सुमतिनाथ का जन्म-ज्ञान मोक्ष कल्याणक मनाया
बिल्सी। श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में भगवान सुमतिनाथ का जन्म एवं ज्ञान मोक्ष कल्याणक मनाया गया।
यहां सबसे पहले भगवान जिनेंद्र का जलाभिषेक शांतिधारा एवं पूजा-अर्चना की गई। जैन समाज के मीडिया प्रभारी प्रीत जैन सोनी ने बताया कि सुमतिनाथ जैन धर्म के पांचवें तीर्थंकर थे। सुमतिनाथ का जन्म इक्ष्वाकु वंश के राजा मेघप्रिय की पत्नी रानी सुमंगला के गर्भ से अयोध्या में हुआ था। सुमतिनाथ को वैशाख शुक्ल नवमी को पावन नगरी अयोध्या में दीक्षा प्राप्त हुई थी। 20 वर्ष तक कठोर तप के बाद अयोध्या में ही चैत्र शुक्ल एकादशी को इन्हें कैवल्य ज्ञान की प्राप्ति हुई। इस मौके पर अनिल कुमार, सतीश जैन, अनुपम जैन, निखिल जैन, सुनील जैन, नीरज जैन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed