फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

खेड़े वाली मां के मंदिर पर मेला शुरू

Sat, 09 Apr 2022 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
cultural
बिल्सी के सिरासौल में देवी मेले के उद्घाटन अवसर पर कमेटी के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : BADAUN
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सिरासौल जसा पट्टी स्थित खेड़े वाली देवी मां के मंदिर पर लगने वाले मेले का उद्घाटन बृहस्पतिवार की रात मेला कमेटी के संरक्षक एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुखवीर सिंह चौहान ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि मेले आपसी सौहार्द के प्रतीक हैं जिससे लोगों में भाईचारा बढ़ता है। आयोजकों का मानना है कि मेले में जो भी भक्त आकर पूजा करता है, देवी मां उसकी मनोकामना को पूरा करती हैं। इस मौके पर प्रबंधक हेमेंद्र कुमार सिंह, अर्जुन सिंह चौहान, सोनी सिंह, ब्रजमोहन सिंह, ज्ञानेंद्र शर्मा, बलवीर शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-
11 को होगा गल्ला मंडी में मां का भंडारा
बिल्सी। नवरात्र के समापन पर 11 अप्रैल को नगर की गल्ला मंडी के गेट संख्या तीन पर स्थित ब्रहमदेव के मंदिर पर गल्ला व्यापारियों की ओर से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

माता रानी के भक्त गणेश गुप्ता ने बताया कि इस स्थान पर हर साल नवरात्र के समापन भंडारा होता है। इसमें हजारों की संख्या में लोग माता रानी का प्रसाद ग्रहण करते हैं। यहां सबसे पहले ब्रह्मदेव मंदिर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम किए जाते हैं। उसके बाद भंडारा शुरू किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
आज निकाली जाएगी श्रीराम की शोभायात्रा
बिल्सी। नगर के कछला बस स्टैंड के निकट स्थित श्री मनकामेश्वर चामुंडा देवी मंदिर में रामनवमी पर निकलने वाली भगवान राम की शोभायात्रा नौ अप्रैल को नगर के मुख्य बाजार में धूमधाम से निकाली जाएगी।
शोभायात्रा में एटा, कासगंज, बदायूं आदि स्थानों की स्वचालित एवं आकर्षक झांकियां भी शामिल की जाएंगी। शोभायात्रा सफल बनाने को लेकर यहां पर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। रजनीश शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा शाम पांच बजे शुरू होगी। संवाद

-
रिसौली चौकी में की शिवलिंग की स्थापना
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रिसौली स्थित पुलिस चौकी में शुक्रवार सुबह शिवलिंग की स्थापना की गई। यहां सोनू पंडित ने विधिविधान से हवन-यज्ञ कराया। उसके बाद एक स्थान पर भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग को स्थापित कराया। भोग लगाकर कन्याओं को भोजन कराया गया। इस मौके पर चौकी इंचार्ज इंद्रदेव सिंह, विवेक उपाध्याय, नितिन यादव, धर्मेंद्र सिंह सिसौदिया, पकंज मिश्रा, बाबू सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed