फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

फाग महोत्सवः रंगारंग कार्यक्रमों ने समां बांधा

Wed, 16 Mar 2022 10:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:28 PM IST
विज्ञापन
cultural
बदायूं क्लब में फाग उत्सव के दौरान डांस करती महिलाएं। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। बदायूं क्लब में फाग महोत्सव के रूप में होली कार्यक्रम हुआ। जिसमें जमकर होली के रंग बरसे। एसएसपी ने भी ‘जोगी जी धीरे-धीरे’ गीत गाकर खूब वाहवाही लूटी। यहां नृत्य-गायन की कई शानदार प्रस्तुति दी गईं।
विज्ञापन

सोमवार रात कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। क्लब सदस्यों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में मनोरंजन से भरपूर कई प्रस्तुति दी गईं, जिनका सदस्यों व दर्शकों ने आनंद लिया। गुलाल एवं फूलों की होली से कार्यक्रम होलीमय हो गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसएसपी डॉ.ओपी सिंह, उसहैत चेयरमैन सैनरा वैश्य, मुकेश रस्तोगी, नीरज माहेश्वरी, गगनजीत वोहरा एवं अनिल कुमार अग्रवाल अतिथि रहे। वरिष्ठ सदस्यों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडी डांस ग्रुप के निदेशक देवेंद्र धींगड़ा द्वारा तैयार श्री गणेश वंदना पर आर्यवी वशिष्ठ ने प्रस्तुति दी। इस अवसर पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने कहा कि बदायूं क्लब के सांस्कृतिक कार्यक्रम जनपद की संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। उसहैत चेयरमैन सैनरा वैश्य ने कार्यक्रम की सराहना की। कहा कि बदायूं क्लब अन्य शहरों के क्लब की अपेक्षा अधिक सक्रिय और साहित्यिक व सांस्कृतिक रूप से संपन्न है।
कार्यक्रम में एसएसपी ने ‘जोगी जी धीरे-धीरे’ और ‘जय जय शिव शंकर’ गाकर समां बांध दिया। क्लब सदस्यों के बच्चों, आदि, आद्रिका, वैभवी गुप्ता, अनिकेश जैन, आद्य्या, पावनी, आयर्वी, अंशूमान, कोमल ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दीं। माही और सुहानी ने हास्य परिहास से भरपूर संचालन किया। क्लब सदस्यों ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया जिसमें डॉ. तन्मय-सोनल, अक्षत अषेश-रिचा, आशीर्वाद-पारुल, नितिन-रीतिका, आदित्य-हरी पूनम गुप्ता की जोड़ियों ने होली के गानों पर युगल जोड़ियों के रूप में नृत्य कर समां बांध दिया।
कार्यक्रम में क्लब सदस्यों की पत्नियों, डॉ. पारुल, रिचा अशेष, पारुल सचित प्रकाश, डॉ. पूनम गुप्ता, हिना गुप्ता, रुचि जैन, रुपाली संजीव, पूजा जैमिनी ने होली के फाग नृत्य प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया।
डॉ. दीप्ती जोशी गुप्ता, डॉ. रुचि गुप्ता और कृतिका रस्तोगी ने नारी सशक्तीकरण को समर्पित विशेष नृत्य कर तालियां बटोरीं। रंगारंग कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्यों ने भी पत्नियों संग सदाबहार गीतों पर डांस कर आनंद लिया।

रिचा अशेष ने सदस्यों को हास्य परिहास से संबंधित मनोरंजक खेल इसकी टोपी उसके सर खिलवाया और हास्य के ठहाके लगवाए। इसमें रूपक वैश्य और हिना विजयी रहे और विशाल व सोनरूपा द्वितीय रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन गौरव गुप्ता, क्लब पदाधिकारी उपाध्यक्ष डॉ. एसके गुप्ता, सचिव डॉ. अक्षत अषेश, अनूप रस्तोगी, दीपक सक्सेना, कुलदीप रस्तोगी, मनीष सिंघल, संजय रस्तोगी, आनंद रस्तोगी, डॉ. सुरेश गुप्ता, ज्योति मेंहदीरत्ता, डॉ. चक्रेश जैन आदि उपस्थित रहे। संचालन सांस्कृतिक सचिव रविंद्र मोहन सक्सेना ने व आभार सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed