फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में माधव और यशिका सचदेवा अव्वल

Wed, 23 Feb 2022 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
cultural
उझानी के एस्सल ओडियन पब्लिक स्कूल में अतिथियों के साथ मौजूद प्रतिभागी बच्चे। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। एस्सल ओडियन पब्लिक स्कूल में सोमवार से कल्चरल और स्पोर्ट्स वीक का आगाज हो गया। पहले दिन प्रतिभागी बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। बच्चे भारत माता और रानी लक्ष्मीबाई समेत महापुरुषों के वेष में सजे नजर आए। प्राइमरी वर्ग में माधव छाबड़ा और जूनियर में यशिका सचेदवा ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

स्कूल परिसर में प्रतियोगिता शुरू होने पर पहले पूर्व जिला जज यतीशचंद्र गुप्ता, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश्वर प्रताप सिंह और भाजपा विधि एवं न्याय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने बच्चों को अच्छे प्रदर्शन की सलाह दी। कक्षा एक से आठ तक के प्रतिभागियों ने विभिन्न वर्गों में शामिल होकर हिस्सा लिया। प्री-प्राइमरी वर्ग में रानी लक्ष्मी बाई बनकर ओमिका अग्रवाल ने प्रथम स्थान पाया। भारत माता के रूप में मोरबी गुप्ता और अक्षिता द्वितीय, भगत सिंह की भूमिका में दक्षवीर सिंह को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

प्राइमरी वर्ग में माधव छाबड़ा प्रथम, अधर्व मित्तल द्वितीय, योगिता पाल तृतीय, प्री जूनियर वर्ग में सौम्या मित्तल प्रथम, अहमद अंसारी द्वितीय और कनिष्का राठौर तृतीय रहे। जूनियर में यशिका सचदेवा प्रथम, जिज्ञासा द्वितीय, प्रतिभा मौर्य तृतीय, कक्षा यूकेजी में डिक्टेशन प्रतियोगिता में कनक, अक्षिता और अर्शनूर प्रथम, तेजस साहू द्वितीय और वाजली ने तृतीय स्थान पाया। विशिष्ट अतिथि इशिका अग्रवाल, अर्पिता अग्रवाल और श्रुति गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक सुधांशु गुप्ता, प्रधानाचार्य विमल कुमार, काजल, प्रिया सक्सेना, पूजा शर्मा, शिवानी, चारू, कोमल, सवा, रेखा, दीपक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed