फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

वोट डालकर मनपसंद सरकार चुनेंगे युवा, दूसरों को करेंगे प्रेरित

Mon, 14 Feb 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
cultural
बदायूं। विधानसभा चुनाव में हजारों युवा पहली बार वोट डालेंगे और अपनी मनपसंद सरकार को चुनेंगे। इसे लेकर शहर के युवाओं में उत्साह देखते ही बन रहा है। वह लोकतंत्र के महापर्व में अपना योगदान देने को आतुर हैं। अपने मत का प्रयोग करके अपने पसंदीदा उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए वह उत्साहित हैं।
विज्ञापन

-
चुनाव में लोगों की भागीदारी कम होती है। इसकी मुख्य वजह है कि बहुत से लोग चुनाव में मतदान करने नहीं आते हैं। ऐसे में अयोग्य व्यक्ति भी चुनाव जीत लेते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान करना चाहिए। मैं पहली बार मतदान करूंगा, इसको लेकर बहुत उत्साहित हूं।
विज्ञापन

- हर्षित
-
मेरा पहली बार वोट बना हैं, मै बहुत उत्साहित हूं। अब मैं भी सरकार को बनाने में भागेदारी निभा सकता हूं। ऐसे में जरूर वोट दूंगा। साथ ही अन्य लोगों को वोटिंग करने के लिए प्रेरित करूंगा, ताकि जिले व मेरे क्षेत्र का मतदान प्रतिशत बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गौतम
-
चुनाव में पहली बार अपने मत का प्रयोग करूंगी, मेरा मत भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और विकास के मुद्दों पर निर्भर करेगा। मैं विधानसभा चुनाव में ऐसे प्रत्याशी को अपना मत डालूंगी जो अच्छी छवि का हो। ताकि अच्छी सरकार चुनकर सत्ता में आए। मैं मतदान करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।
-महक रस्तोगी
-
आज के समय में लोग बिना सोचे समझे अपने मत का उपयोग करके भ्रष्ट व्यक्ति को भी सत्ता में पहुंचाने का काम कर देते हैं। सभी युवाओं को जागरूक होने की जरूरत है, अपनी अहमियत पहचानें। शादी के बाद में पहली बार मतदान करने का मौका मिला है। इसे नहीं गवाएंगे।
-निकिता
-
पहली बार मतदान को लेकर काफी उत्साहित हूं, साथ ही अपने परिवार के सदस्यों और लोगों के साथ मतदान करने जाऊंगी। ससुराल में पहुंचकर पहली बार मतदान करने को मिलेगा। अपने परिवार के सदस्यों के साथ मतदान करने जाऊंगी।

- पारुल
-
मतदान का अधिकार लोकतंत्र में व्यक्ति की सबसे बड़ी ताकत है। अपने मत का उपयोग करके वह किसी को सत्ता दिला सकती है। सत्ता से वापस जमीन पर भी ला सकती है। हमें अपनी मतदान की शक्ति का उपयोग सोच समझकर करना चाहिए। मैं भी अपने मत का प्रयोग करूंगी।
-आकांक्षा गौड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed