फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

हमारी एकता ही विश्व में हमें बनाती है श्रेष्ठ : डॉ. विमल

Mon, 14 Feb 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
cultural
जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम में मतदान करने की शपथ दिलाई गई । संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। नेहरू युवा केंद्र की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत ‘जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव’ का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विमल कुमार सिंह, जिला युवा अधिकारी डॉ दिनेश यादव ने मां सरस्वती, स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में युवा कलाकारों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। साथ ही कलाकारों को प्रतीक चिह्न प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विमल कुमार सिंह ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से आपसी सद्भाव बढ़ता है। हम एक दूसरे की संस्कृति से परिचित होते हैं, हमारा देश विभिन्न संस्कृतियों का देश है, लेकिन हम एक हैं, हमारी एकता ही विश्व में हमें श्रेष्ठ बनाती है। जिला युवा अधिकारी डॉ. दिनेश यादव ने कहा कि युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार का उद्देश्य युवाओं में छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर उन्हें प्लेटफार्म देना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। सांस्कृतिक उत्सव में प्रमुख रूप से दातागंज, समरेर, अंबियापुर, उझानी, सालारपुर, कादरचोक, सहसवान, दहगवां, इस्लामनगर, जगत, सलारपुर समेत अन्य ब्लॉक के युवा कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस मौके पर संजीव श्रीवास्तव, देवेंद्र गंगवार, विकास पटेल, कौशिक सक्सेना, रवेंद्र पाल सिंह, इंद्रजीत, खुशबू माथुर, कौशल मिश्रा, विराट सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed