बदायूं। सहसवान के डीपी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस के विद्यार्थियों व डीपी विद्यापीठ धनारी के एनसीसी विद्यार्थियों की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली गई और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
डायरेक्टर डॉ. एमके सोलंकी, डीपी स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी, डीपी विद्यापीठ धनारी के प्रधानाचार्य राजावत के नेतृत्व में रैली निकाली गई। जागरूकता रैली प्रमोद इंटर कॉलेज से होती हुई बाजार, बिल्सनगंज से तहसील, डार्लिंग रोड होती हुई डीपी स्नातकोत्तर महाविद्यालय वापस पहुंची। इस मौके पर शाहनवाज, गौरव सत्यपाल, इमरत, फुरकान, नदीम, जयराम साहू, गोपी चंद्र मौजूद रहे। संवाद