{"_id":"61dd9a138c462f7a22330e5e","slug":"cultural-badaun-news-bly4721920167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज परिसर में स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज परिसर में स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय परिसर में एनएसएस स्वयं सेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में संचालित एनएसएस की इकाइयों के की ओर से स्वच्छता एक्शन प्लान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तीसरे दिन एनएसएस के जिला नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में स्वयंसेवियों ने कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही कॉलेज परिसर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कॉलेज में गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ. अंशु सत्यार्थी ने की। डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि गंदगी एक अभिशाप है जो अधिकतर बीमारियों का कारण बनता है। मलेरिया, इंसेफेलाइटिस, टाइफाइड, एलर्जी, त्वचा रोग, अस्थमा यहां तक कि कोविड-19 संक्रमण के पीछे भी अस्वच्छ जीवन शैली एक कारण है। वहीं गोष्ठी में डॉ .बरखा, डॉ. संजय कुमार, डॉ. सतीश यादव, डॉ. राजधारी यादव, डॉ. सचिन राघव ने भी विचार रखे। संचालन लक्ष्मीबाई इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बबीता यादव ने किया।
इससे पहले स्वयंसेवियों ने कॉलेज के मुख्य भवन के चारों तरफ पहले प्लास्टिक को इकट्ठा किया। महाविद्यालय परिसर के अंदर की नालियों को भी फावड़े से साफ कर जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ किया। इकट्ठा किए गए कचरे का निस्तारण किया गया। इस मौके पर वैष्णवी गुप्ता, प्रिया, आशीष यादव, मंजू वर्मा, सोनू, विवेक, सचिन यादव, पायल जादौन, बबली सागर, केशव, राजमाला, दीपमाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-
दातागंज में भी विद्यार्थी परिषद ने चलाया स्वच्छता अभियान
बदायूं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की दातागंज इकाई के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर स्थानीय ब्रह्मदेव मंदिर व अन्य सामाजिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया।
दातागंज नगर मंत्री आदित्य गुप्ता ने कहा की विद्यार्थी परिषद प्रतिवर्ष स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाती है और दिन प्रतिदिन नए-नए कार्यक्रम कर समाज को जागरूक करने का कार्य करती है। नगर सह मंत्री कौस्तव सिंह, नगर एसएफडी प्रमुख सार्थक गुप्ता, नगर सह सीएफडी प्रमुख संजय गुप्ता, सोशल मीडिया प्रमुख राज श्रीवास्तव, आंदोलन प्रमुख नितेश सिंह, शिवम रंजन, तहसील प्रमुख हर्षित गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद