{"_id":"61cf46b2249ac126230e471c","slug":"cultural-badaun-news-bly4710765148","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवभाषा संस्कृत को करेंगे पुनर्स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवभाषा संस्कृत को करेंगे पुनर्स्थापित
विज्ञापन
संस्कृत भारती बदायूं वर्ग की बैठक मोहल्ला अंबिकानगर में जिला सरंक्षक के आवास पर हुई। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। संस्कृत भारती बदायूं वर्ग की बैठक अंबिकानगर में हुई। इसमें संस्कृत भारती ब्रज प्रांत के तत्वावधान में होने वाले आवासीय भाषा प्रबोधन वर्ग में छात्रों के भाग लेने पर चर्चा की गई, साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने और पिछले दिनों हुई गीता ज्ञान परीक्षा के विजेताओं को पुरस्कृत करने की योजना बनाई गई।
जिला सरंक्षक डॉ. राधेश्याम अवस्थी, नगर अध्यक्ष डॉ. प्रतिभा मिश्रा और जिला संयोजक प्रदीप दुबे ने भगवान श्रीगणेश व मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक की शुरुआत की।
मीडिया प्रमुख मीरा सिंह ने बताया कि संस्कृत भारती ब्रज प्रांत की ओर से दो जनवरी से 12 फरवरी तक आवासीय भाषा प्रबोधन वर्ग का आयोजन किया जाएगा। इसमें पिछले दिनों हुई गीता ज्ञान परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विभाग संयोजक सर्वेश ने कहा कि संस्कृत भारती की ओर से संस्कृत की महत्ता से जन-जन को जागरूक कर देवभाषा को पुनर्स्थापित करने का कार्य पूरे निष्ठा के साथ किया जा रहा है। बैठक में ओमप्रकाश शर्मा, सीमा शर्मा, रिषभ भारद्वाज, संतोष, आचार्य विपिन पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद