{"_id":"5db34b218ebc3e01665e6454","slug":"cultural-badaun-news-bly3816480194","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं । दीपोत्सव के उपलक्ष्य में जिले के स्कूलों में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने मनमोहक रंगोली बनाई और दीपों को आकर्षक तरीके से सजाया। शिक्षकों ने बच्चों को दीपावली का महत्व बताया, साथ ही इस बात को भी प्रेरित किया कि वे पटाखों से दूर ही रहें और छोड़ें भी तो सावधानी पूर्वक उपयोग करें।
कैपिटल पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य मीनू सिंह समेत नीरु सिंह, रश्मि जुनेजा, ममता सक्सेना, संध्या शर्मा आदि मौजूद रहे। लॉर्ड कृष्णा प्ले स्कूल में दीपावली उत्साहपूर्वक मनाई गई। विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रबंधक वेदव्रत त्रिवेदी, प्रधानाचार्य ममता गुप्ता आदि मौजूद रहे।
फ्लोरेंस नाइटेंगल स्कूल में बच्चों ने रामायण की प्रस्तुति की। प्रबंधक सरला स्वरूप, प्रधानाचार्य नवनीत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। राजाराम इंटर कॉलेज में रंगोली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर में दीपोत्सव मनाया गया। प्रधानाचार्य सुभाष कुमार ने दीपोत्सव का महत्व समझाया। शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में उपहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में छात्रों ने दीप और रंगोली को सजाया। ब्लूमिंगडेल स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य एनसी पाठक ने दीपावली का महत्व बताया।
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया में आयोजित दीप सजाओ प्रतियोगिता में छात्राओं ने दीप सजाये। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका गीता सिंह, संगीता रस्तोगी, प्रतिभा सिंह, श्वेता गुप्ता, राजीव कुमार मौजूद थे। वजीरगंज क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोठा में दीप सजाओ, पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता हुई। सिमरन, अंशिका, सोनाक्षी ने बेहतर प्रदर्शन किया।
वजीरगंज। एसकेएस दून वर्ल्ड स्कूल व आरडी प्रोग्रेसिव स्कूल में भी दिपावली मनाई गई।
उघैती। गांव खंडवा में सुधारानी मॉडल पब्लिक स्कूल में रंगोली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिल्सी प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने किया।
रूदायन। नेहरू इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य आलोक कुमार समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
बिल्सी। इस्लामियां इंटर कॉलेज, शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाई स्कूल, सिटी हार्टमैन जूनियर हाईस्कूल आदि में दीपोत्सव के मौके पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।