{"_id":"5d9255c58ebc3e016b6afed2","slug":"cultural-badaun-news-bly378324798","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की सच्चे मन से की पूजा अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की सच्चे मन से की पूजा अर्चना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। नवरात्र के दूसरे दिन शहर के मंदिरों में काफी भीड़ उमड़ी। नगला मंदिर में तो सुबह से ही श्रद्धालुओं की लाइन लगना शुरू हो गई। इसके अलावा बिरुआबाड़ी मंदिर, हरप्रसाद मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, देवी मठिया मंदिर आदि में भी श्रद्धालुओं ने आकर पूजा की। मंदिरों के बाहर पूजन सामग्री की भी बिक्री हुई।
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की गई। भक्तों के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कहा जाता है कि सच्चे मन से माता ब्रह्मचारिणी की आराधना करने से व्यक्ति की हर मनोकामना सिद्ध होती है। शहर के नगला मंदिर, बिरूआवाड़ी, हर प्रसाद, गौरीशंकर सहित अन्य देवी मंदिरों में मां की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ मां का पूजन किया। इस दौरान मां के जयकारे से पूरा इलाका गूंजता रहा। दूर-दराज से मां के दरबार पहुंचे श्रद्धालुओं ने नारियल व चुनरी चढ़ाकर मातारानी से कुशलता की कामना की। मां के दर्शन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। मंदिरों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आई।
मंदिरों के खूब बिकी पूजन की सामग्री
नवरात्रि के चलते मंदिरों के बाहर पूूजन की सामग्री की काफी दुकानें लग गई है। इन दुकानों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पूजन सामग्री लेने के लिए लग जाती है।
विज्ञापन
सुरक्षा की दृष्टि से मंदिरों के पास तैनात रही पुलिस
मंदिर पर भीड़ अधिक होने के चलते सुरक्षा की दृष्टि से मंदिरों के आसपास पुलिस तैनात रही। ताकि कहीं पर कोई असामाजिक तत्वों कोई ऐसी हरकत न करें, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़े।