{"_id":"5d9105918ebc3e93d62b09d0","slug":"cultural-badaun-news-bly378139648","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिक उत्सव में किया मेधावियों और वरिष्ठों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक उत्सव में किया मेधावियों और वरिष्ठों का सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरगंज। श्री अक्रूरजी सेवा समिति द्वारा वार्ष्णेय धर्मशाला में समिति के वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ नागरिक एवं वार्ष्णेय समाज के प्रतिभाशाली बच्चों और युवाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता व अलीगढ़ के कालीचरण वार्ष्णेय द्वारा अक्रूरजी महाराज के चित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम अध्यक्ष मनोज कुमार वार्ष्णेय ने अक्रूर जी की स्तुति की। कार्यक्रम में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर में विशेष योग्यता रखने वाले छात्र-छात्राओं के साथ ही शादी की स्वर्ण जयंती मनाने वाले युगल दंपतियों तथा 75 वर्ष से अधिक आयु पूरी करने वाले वृद्धजनों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि महेश चंद गुप्ता ने कहा कि दूसरे के सुख को देखकर सुखी होना व्यक्ति की सबसे बड़ी महानता है। अगर हम अच्छा सोचेंगे तो अच्छा ही होगा। इस दौरान वार्षिक पत्रिका अक्रूर ज्योति का विमोचन भी अखिल भारत वर्षीय श्री वैश्य बारहसैनी महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री सुशील वार्ष्णेय एवं नगर पालिकाध्यक्ष बिल्सी अनुज वार्ष्णेय एवं अतिथियों द्वारा किया गया। विधायक प्रतिनिधि राहुल वार्ष्णेय ने वैवाहिक स्वर्ण जयंती मना चुके वरिष्ठ जनों को शाल ओढ़ाकर सम्मान करने के साथ धर्मशाला में एक कमरा बनाने की घोषणा की। वरिष्ठ नागरिक सम्मान श्री वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति द्वारा तथा सुंदर शिशु सम्मान वार्ष्णेय वेलफेयर समिति द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुरेश चंद्र वार्ष्णेय, विष्णु सेवक वार्ष्णेय, डॉ. रवि वार्ष्णेय, लता वार्ष्णेय, नितिन वार्ष्णेय, ब्लॉक प्रमुख सुमिता वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। संचालन अमित वार्ष्णेय एवं गौरव वार्ष्णेय द्वारा किया गया।