{"_id":"6279c05c8ecb5fde068251fd6d6847c7","slug":"crs-today-inspection-preparations-purin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगा सीआरएस निरीक्षण, तैयारियां पूरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगा सीआरएस निरीक्षण, तैयारियां पूरीं
badaun
Updated Sun, 31 May 2015 07:36 PM IST
विज्ञापन
करीब दो महीने से टलते आ रहे इंस्पेक्शन की तारीख आ ही गई। रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) एक जून को निरीक्षण करेंगे। लंबे समय से ट्रेन सफर की तमन्ना लिए बैठी जनता में जल्द ट्रेन चलने की आस जगी है।
विज्ञापन
पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि दो दिवसीय निरीक्षण में रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर परिमंडल प्रभात कुमार वाजपेयी एक व दो जून को रामगंगा-कासगंज रेल खंड का निरीक्षण करेंगे। उनके साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) ओंकार सिंह, मुख्य इंजीनियर निर्माण राम जनम, मुख्य संरक्षा अधिकारी एनके अंबिकेश, मुख्य प्लानिंग एवं डिजाइन इंजीनियर एसके मिश्रा, मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर चंद्र मोहन जिंदल, उप मुख्य इंजीनियर (निर्माण) राजीव अग्रवाल, उप मुख्य सिग्नल एवं दूर संचार इंजीनियर मुकुल अग्रवाल सहित निर्माण संगठन के अधिकारी मंडल के शाखाधिकारी निरीक्षण के दौरान साथ रहेंगे। रेल संरक्षा आयुक्त वाजपेयी एक जून को रामगंगा से बदायूं-बितरोई तक निरीक्षण सुबह 6.30 बजे से शाम छह बजे तक मोटर ट्राली द्वारा करेंगे। दो जून को बितरोई से कासगंज का निरीक्षण सुबह साढ़े छह बजे से 11.30 बजे तक मोटर ट्राली द्वारा किया जाएगा। कासगंज से रामगंगा के बीच स्पीड ट्रायल दो जून को ही शाम चार बजे से छह बजे तक होगा। रविवार को इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पीआरओ सिंह ने बताया कि रेलवे की टेक्निकल टीम ने व्यवस्थाओं को लेकर मौका मुआयना भी किया है।
विज्ञापन