फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Crowd of devotees gathered at Kachla Ganga Ghat

Budaun News: कछला गंगाघाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Mon, 13 Jan 2025 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered at Kachla Ganga Ghat
कछला घाट पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
उझानी/ कछला। पौष पूर्णिमा पर कछला गंगाघाट सोमवार को पूरे दिन आस्था से सराबोर रहा। बदायूं समेत आसपास जिलों से आए श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर घाट पर ही पूजा-अर्चना की। पूरे दिन घाट हर-हर गंगे से गूंजता रहा।
विज्ञापन

कछला घाट पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं ने तड़के से ही डुबकी लगानी शुरू कर दी थी। तड़के सुबह छह बजे तक घाट पर श्रद्धालुओं की संख्या अधिक नहीं दिखी, लेकिन नौ बजे से पूर्वाह्न तक भीड़भाड़ काफी रही। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद पहले सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। इसके बाद संतों और पुरोहितों से गंगा मइया का पूजन कराया। इस दौरान मंत्रोच्चार भी किया गया। श्रद्धालुओं ने पूजन करके प्रसाद भी वितरित किया।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा भीड़भाड़ कासगंज जिले के छोर वाले घाट पर देखने को मिली। उस ओर कासगंज के अलावा हाथरस, आगरा, मथुरा और राजस्थान के भी श्रद्धालु जुटे। बदायूं जिले के अधिकतर श्रद्धालुओं ने पुलिस चौकी के छोर वाले घाट पर डुबकी लगाई। गंगा स्नान के बाद आसपास के आश्रमों में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने संतों का सानिध्य पाकर संकीर्तन किया। संतों और पुरोहितों को दक्षिणा भी भेंट की गई। इसके अलावा दोनों घाट के पास लगे मेला में श्रद्धालुओं ने सामान की खरीदारी की। मीना बाजार में महिलाओं ने शृंगार से जुड़ी वस्तुएं खरीदीं। कुष्ठ आश्रमों में खानपान की सामग्री वितरित की गई।

पुलिस चौकी के पास दो बार जाम में फंसे वाहन
कछला चौकी और यातायात के पुलिस कर्मियों ने श्रद्धालुओं के वाहनों को कॉलेज के मैदान में बने अस्थायी पार्किंग स्थल तक पहुंचाने की व्यवस्था की थी। सुबह में सबकुछ ठीक चला, लेकिन पूर्वाह्न में वाहनों की संख्या में इजाफा होने के बाद पुलिस चौकी के सामने जाम लगा गया। हालांकि करीब 20 मिनट में ही पुलिस कर्मियों ने हालात पर काबू पा लिया। इसके बाद ट्रैक्टर- ट्रॉलियों की वजह से एक बार और जाम का लगा।

वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती घायल
कछला गंगाघाट से स्नान कर घर लौटते समय कोतवाली क्षेत्र के गांव बसंतनगर निवासी बाइक सवार सुरेंद्र (45) और उनकी पत्नी को बितरोई मोड़ के पास किसी वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सुरेंद्र और उनकी पत्नी घायल हो गईं। पुलिस ने घायल दंपती का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार कराया है।





गंगा आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
कछला। माघ पूर्णिमा के अवसर पर कछला गंगाघाट पर सोमवार शाम को मां गंगा की आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। धूमधाम से मां गंगा की आरती हुई। मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ आरती संपन्न हुई। संवाद

कछला घाट पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

कछला घाट पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

कछला घाट पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

कछला घाट पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed