{"_id":"58275c9d4f1c1bc932b3b16b","slug":"youth-sucided","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर जान दी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने फांसी लगाकर जान दी
ब्यूरो/बदायूं
Updated Sat, 12 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के गांव पापड़ में दिनेश नाम के एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बारे में मृतक के भाई ने शनिवार को पुलिस को तहरीर दी। गांव के लोगों का कहना है कि दिनेश का उसका उसके भाई से झगड़ा हुआ था। इससे क्षुब्ध होकर उसने खुदकुशी कर ली।
दातागंज कोतवाली के गांव पापड़ निवासी श्यामपाल सिंह की मौत हो चुकी है। उनके दो बेटे जस्सू, दिनेश और एक बेटी सुनीता है। गुरुवार को सुनीता की बारात आई थी। शादी के बाद शाम शुक्रवार दोपहर बारात के साथ परिवार वालों ने सुनीता को विदा कर दिया। गांव में चर्चा है कि बारात के विदा होने के बाद किसी बात को लेकर दिनेश और जस्सू के बीच तकरार हो गई। इसके बाद रात में दिनेश ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कमरे का दरवाजा तोड़कर उसका शव निकाला गया। रात भर शव घर में ही रखा रहा।
मृतक का भाई जस्सू शनिवार को थाने पहुंचा। उसने पुलिस को तहरीर देकर दिनेश की खुदकुशी की बात बताई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दिनेश का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इंस्पेक्टर दातागंज राजवीर सिंह के मुताबिक पड़ताल में पता लगा है कि दिनेश का उसके भाई से झगड़ा हुआ था। इससे क्षुब्ध होकर उसने खुदकुशी की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ हो जाएगी।