{"_id":"593acd474f1c1b8d6b9c7d7b","slug":"youth-s-body-found-hanging-on-electric-pole-fear-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत पोल पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विद्युत पोल पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो आसफपुर।
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार शाम खाना खाने के बाद घर से निकला था ओम प्रकाश
पुलिस मान रही खुदकुशी, परिवार वाले हत्या की बात कह रहे
थाना फैजगंज बेहटा के गांव जैतपुर में खाना खाने के बाद टहलने निकले युवक का शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर सरकारी नलकूप के पोल पर लटका मिला। पुलिस इसे फिलहाल खुदकुशी का मामला मान रही है। मृतक के परिवार वाले हत्या कर शव पोल पर लटकाए जाने की बात कह रहे हैं। मृतक के भतीजे की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह साफ हो सकेगी। सूचना मिलने पर सीओ बिसौली डॉ. केके सरोज ने घटना स्थल का मुआयना कर मामले में जानकारी ली।
थाना फैजगंज बेहटा के गांव जैतपुर निवासी 20 वर्षीय ओम प्रकाश पुत्र अंगनलाल मौर्य गुरुवार रात नौ बजे खाने खाने के बाद टहलने के लिए निकला था। काफी देर तक नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। ओम प्रकाश का मोबाइल भी स्विच ऑफ जा रहा था। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे गांव के लोग खेतों की ओर निकले तो देखा कि गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित सरकारी नलकूप संख्या 120 के विद्युत पोल के जंफर के लोहे की सपोर्ट पर ओम प्रकाश का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। खबर मिलने पर एसओ रामनरेश माथुर मौके पर पहुंच गए। शव को उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के भतीजे महेंद्र की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। हालांकि मृतक के परिवार वाले किसी से रंजिश की बात से इंकार कर रहे हैं लेकिन आत्महत्या की कोई वजह न बताते हुए हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। वहीं, पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए इसे खुदकुशी से जोड़ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम का माहौल है।
घटना स्थल पर मिले शराब के खाली पव्वे और कोल्डड्रिंक
आसफपुर। गांव के लोगों की मानें तो ओम प्रकाश शराब, बीड़ी सिगरेट से काफी दूर था। वह इस तरह का कोई शौक नहीं करता था। पुलिस भले की मामले को संदिग्ध मान रही हो, लेकिन, घटना स्थल से मिले शराब के खाली पव्वे, कोल्डड्रिंक की खाली बोतल, नमकीन कुछ और ही इशारा कर रहे हैं। शव के पास ही ओम प्रकाश का मोबाइल जमीन पर मिला है। मोबाइल की कॉल डिटेल भी खुलासे में अहम हो सकती है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में 10 दिन में हत्या के तीन मामले
आसफपुर। थाना फैजगंज बेहटा में 10 दिन के भीतर हत्या की तीन वारदातें पुलिस की कार्यप्रणाली पर उंगली उठा रही हैं। बता दें कि तीन दिन पहले ही राजा की सीकरी गांव में मोहित शर्मा नाम के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे पहले परमानंदपुर में एक हत्या कर दी गई थी। 10 दिन के भीतर तीन हत्याओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।
मृतक के परिवार वाले किसी से रंजिश की बात से इंकार कर रहे हैं। शव पोस्टमार्टम के भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह साफ हो सकेगी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
- ेडॉ. केके सरोज, सीओ बिसौली