{"_id":"57752d814f1c1b0b7279a79a","slug":"youth-in-family-feud-slip-the-suicide-by-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक कलह में युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पारिवारिक कलह में युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी
बदायूं, ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा थाने के आसफपुर स्टेशन का मामला
फैजगंज बेहटा थाने के आसफपुर रेलवे स्टेशन के पास अमित शर्मा नाम के युवक ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। परिवार वाले उसका शव अपने साथ ले गए। खुदकुशी की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है।
फैजगंज बेहटा थाने के गांव तौरनपुर निवासी अमित शर्मा (26) पुत्र रामभजन लाल आंध्र प्रदेश में रहकर एक शराब फैक्ट्री में काम करता था। यहां हादसे में उसका एक हाथ कट गया था। मुआवजे के रूप में अमित को छह लाख रुपये मिले थे। इसके बाद से वह घर पर रह रहा था। बुधवार रात किसी बात पर अमित का परिवार में ही विवाद हो गया। इसके बाद वह घर से निकल गया। अमित ने आसफपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। उसकी मौके पर मौत हो गई। सुबह होने पर शव की शिनाख्त हुई। खबर मिलने पर पहुंचे परिवार वाले शव अपने साथ ले गए। पुलिस का कहना है कि इस मामले में उनके पास कोई सूचना नहीं है। अगर कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।