फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   women died

जाम में फंसी मरीज महिला का टूटा दम

Sat, 29 Aug 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Sat, 29 Aug 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
आरती के पेट में शुक्रवार दर्द उठा था, इस पर पति सुरेंद्र व परिवार के
विज्ञापन
अन्य लोग उसे बिल्सी के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए थे। वहां रात भर भर्ती रहने के बाद डॉक्टर ने आरती को खून की कमी बताई, मगर उसका इंतजाम बिल्सी में नहीं था। ऐस में परिवार वाले उसे बरेली के लिए वैन से लेकर चल दिए, एंबुलेंस का इंतजाम नहीं हो पाया था। दोपहर करीब 11 बजे जब वैन रामगंगा से तीन किलोमीटर पहले कोहनी पर पहुंची तो पुलिस ने आगे जाम लगे होने की बात कहकर रोक दिया। पहले से वहां काफी वाहन रोके हुए थे, सो कोहनी में भी जाम लग गया था। आगे फंसी दो एंबुलेंस निकलवाए जाने का पता लगने पर परिवार वालों ने आरती की स्थिति का हवाला देते हुए पुलिस से मिन्नतें कीं, मगर पुलिस तैयार नहीं हुई। कहा गया कि यदि एंबुलेंस होती तो जाने देते। नतीजा यह हुआ कि करीब तीन बजे आरती ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परेशानी यह हुई कि कैसे शव को लेकर वापस जाएं। तब परिवार वालों ने मीडिया के लोगों तक बात पहुंचाई। मामला गर्म होने के बाद पुलिस ने किसी तरह वैन निकलवाई और परिवार वाले शव लेकर गांव चले गए। सुरेंद्र के चाचा श्याम सिंह का कहना है कि रविवार को वे लोग बदायूं और बरेली के अधिकारियों से मिलकर एफआईआर की मांग रखेंगे, उसके बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस मामले में एसओ भमोरा राकेश सिंह यादव का कहना है कि रक्षाबंधन पर यातायात का दबाव होने की वजह से जाम लगा था। इसमें किसी की मौत हुई है, इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed