फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman raped in Sahaswan

चारा लेने गई महिला से  तमंचे के बल पर दुष्कर्म

Mon, 24 Jul 2017 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Mon, 24 Jul 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
Woman raped in Sahaswan

खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई एक महिला से गांव के ही युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला का पति गुजरात के अहमदाबाद में रहकर नौकरी करता है। महिला का कहना है कि वह 19 जुलाई को खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। इसी दौरान गांव का गजेंद्र सिंह पुत्र फतेह सिंह वहां पहुंच गया। उसके पास तमंचा था। आरोप है कि गजेंद्र सिंह तमंचे के बल पर उसे बाजरा के खेत में खींच कर ले गया। बाजरा के खेत में महिला के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देता हुआ चला गया। घर पहुंच कर महिला ने अपने सास-ससुर को इस बारे में जानकारी दी। पति को भी फोन पर घटना के बारे में बताया। सूचना पर उसका पति भी अहमदाबाद से आ गया। रविवार शाम को महिला अपने पति के साथ सहसवान कोतवाली पहुंची। यहां उसने गजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया है। सोमवार देर शाम तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन

महिला ने लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही युवक पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि रविवार शाम वह शौच को खेत पर गई थी। वहां गांव के एक युवक ने उसे दबोच लिया। उससे दुष्कर्म की कोशिश की। कपड़े भी फाड़ डाले। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नामजद तहरीर दी। इसके बाद भी पुलिस ने सोमवार शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed