फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman broke into home The throttled murder

घर में घुसकर महिला की गला घोंटकर हत्या

Tue, 09 Jun 2015 11:48 PM IST
Sahaswan
Sahaswan Updated Tue, 09 Jun 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Woman broke into home The throttled murder

थाना क्षेत्र के भवानीपुर खैरू गांव में सोमवार की रात दो लोगों ने घर में घुसकर महिला को सोते समय ही दबोचकर गला दबाकर हत्या कर दी। उसका कुसूर इतना था कि उसने बुरी नीयत रखने वाले शख्स को डांट दिया था। मृतका के भाई ने इसकी तस्दीक करते हुए दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सहसवान उमेश यादव और कोतवाल अशोक कुमार ने गांव पहुंच कर मृतका के परिवार वालों से जानकारी हासिल की।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर खैरू निवासी सका मोहम्मद दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। गांव में उसकी पत्नी पांच बच्चों के साथ रह रही थी। सोमवार की रात शाकिरा बच्चों के साथ घर में सो रही थी। आरोप है कि गांव का ही सद्दन और एक व्यक्ति रात में दो बजे उसके घर में घुस आए। इन दोनों ने शाकिरा की गला दबाकर हत्या कर दी। शाकिरा के भाई कर्रू ने सद्दन समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि सद्दन शाकिरा पर बुरी नजर रखता था। कई बार उसने शाकिरा को फोन पर गालियां भी दीं। शाकिरा ने उसे डांट दिया था। इसके बाद से वह रंजिश मानता था। सोमवार रात उसने मौका देख घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस के अनुसार बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन


सोते पर ही दबोचकर घोंट दिया गला
सहसवान। सोमवार रात करीब दो बजे पड़ोसियों ने शाकिरा के घर से दो लोगों को निकलते देखा। उसके बच्चे सो रहे थे। पड़ोसी घर में पहुंचे, तो चारपाई पर शाकिरा का शव पड़ा था। रात में ही पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। मृतका के भाई की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ उमेश यादव का कहना है कि जो तहरीर में था, उस आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वास्तविक स्थिति पीएम रिपोर्ट और जांच के बाद सामने आएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed