{"_id":"ac9b7ac5f211170e266ecc2813d68034","slug":"witnesses-in-the-double-murder-case-allegations-of-pressure-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल मर्डर केस में गवाहों पर दबाव बनाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डबल मर्डर केस में गवाहों पर दबाव बनाने का आरोप
बदायूं
Updated Thu, 05 Feb 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
शहर के चर्चित डबल मर्डर केस के गवाहों को बयान बदलने के लिए धमकाया जा रहा है। आरोप है कि पुलिस भी डबल मर्डर केस के आरोपियों का साथ दे रही है। मामले के छह गवाहों के खिलाफ पुलिस ने कातिलाना हमले का मुकदमा दर्ज किया है। गवाहों के परिवार वालों ने गुरुवार को बरेली में डीआईजी और बदायूं में एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की।
उल्लेखनीय है कि हिस्ट्रीशीटर नईम उर्फ राजा जेल में बंद था। बीमारी के बहाने वह जिला अस्पताल आया और यहां से निकल कर इसने खंडसारी मोहल्ले में भाई-बहन की हत्या कर दी। डबल मर्डर के बाद जेल चला गया था। डबल मर्डर के इस मामले में आरोपी नईम उर्फ राजा और नासिर के खिलाफ लखन, गुड्डा, हासिम, नन्ना, मैसर, अमजद गवाह हैं। गवाहों का आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर उन पर बयान बदलने का दवाब बना रहा है। पुलिस के साथ मिलकर गवाहों के खिलाफ कोतवाली में कातिलाना हमले का मामला दर्ज करा दिया गया है। गवाहों के परिवार वालों ने गुरुवार को इसकी शिकायत एसएसपी सौमित्र सिंह से की। इन लोगों ने बाद में बरेली जाकर डीआईजी आरकेएस राठौर से भी मामले में कार्रवाई की मांग की।