फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Witnesses in the double murder case Allegations of pressure on

डबल मर्डर केस में गवाहों पर दबाव बनाने का आरोप

Thu, 05 Feb 2015 11:40 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Thu, 05 Feb 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Witnesses in the double murder case Allegations of pressure on
शहर के चर्चित डबल मर्डर केस के गवाहों को बयान बदलने के लिए धमकाया जा रहा है। आरोप है कि पुलिस भी डबल मर्डर केस के आरोपियों का साथ दे रही है। मामले के छह गवाहों के खिलाफ पुलिस ने कातिलाना हमले का मुकदमा दर्ज किया है। गवाहों के परिवार वालों ने गुरुवार को बरेली में डीआईजी और बदायूं में एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि हिस्ट्रीशीटर नईम उर्फ राजा जेल में बंद था। बीमारी के बहाने वह जिला अस्पताल आया और यहां से निकल कर इसने खंडसारी मोहल्ले में भाई-बहन की हत्या कर दी। डबल मर्डर के बाद जेल चला गया था। डबल मर्डर के इस मामले में आरोपी नईम उर्फ राजा और नासिर के खिलाफ लखन, गुड्डा, हासिम, नन्ना, मैसर, अमजद गवाह हैं। गवाहों का आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर उन पर बयान बदलने का दवाब बना रहा है। पुलिस के साथ मिलकर गवाहों के खिलाफ कोतवाली में कातिलाना हमले का मामला दर्ज करा दिया गया है। गवाहों के परिवार वालों ने गुरुवार को इसकी शिकायत एसएसपी सौमित्र सिंह से की। इन लोगों ने बाद में बरेली जाकर डीआईजी आरकेएस राठौर से भी मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed