फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   With two teenagers in Badaun Drindgi

बदायूं में दो किशोरियों के साथ दरिंदगी

Thu, 27 Aug 2015 12:00 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Thu, 27 Aug 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में दो और किशोरियां दरिंदगी का शिकार हो गईं। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के एक गांव से सोमवार की रात तीन लोगों ने 16 साल की किशोरी को तमंचे के बल पर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया, जबकि मूसाझाग में एक किशोरी के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने दुष्कर्म किया और गांव वालों के आने पर फरार हो गया।
फैजगंज की घटना सोमवार रात की है। किशोरी की मां की मौत हो चुकी है। भाई दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। घर में पिता और पुत्री ही रहते हैं। रात में पिता छत पर सो रहा था। इसी दौरान करीब दो बजे गांव का ही पोशाकी यादव अपने दो साथियों के साथ छत के रास्ते उसके घर में घुस आया। तीनों किशोरी को तमंचे दिखाते हुए उठाकर गांव के बाहर सुनसान स्थान पर ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। 15 घंटे बाद तीनों मंगलवार शाम किशोरी को गांव के बाहर छोड़ गए। घर आकर उसने घटना के बारे में पिता को बताया। पिता ने अपने बेटे को खबर दी। बुधवार को पिता-भाई के साथ किशोरी थाने पहुंची। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पोशाकी और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण और गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पोशाकी शादीशुदा है। मंगलवार शाम से ही पोशाकी परिवार समेत गायब है। उसके घर में ताला पड़ा हुआ है। एसपी देहात बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि  गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं, जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, मूसाझाग थाने के एक गांव में मंगलवार की शाम खेत पर शौच को जा रही 15 साल की किशोरी को गांव के ही राशिद पुत्र वाजिद ने दबोच लिया और किशोरी को तमंचे के बल पर खींच कर गांव के पास एक बाग में ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर गांव के धीरेंद्र और सुशीला वहां पहुंच गए। दो लोगों को आता देख वह भाग गया। किशोरी घर पहुंची और पिता को घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का पिता राशिद के घर शिकायत करने पहुंचा। आरोप है कि इससे बौखलाए राशिद ने अपने भाई आबिद और वाजिद के साथ लड़की के घर पर धावा बोल दिया। कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी को लेकर पिता मूसाझाग थाने पहुंचा तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बुधवार को वह एसएसपी सौमित्र यादव से मिला। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने राशिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed