{"_id":"3a8d539a52460e0235f501c0b603b582","slug":"way-that-stones-moved-into-contention-six-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता विवाद में चले ईंट-पत्थर, छह लोग घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ता विवाद में चले ईंट-पत्थर, छह लोग घायल
अलापुर।
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार की रात रास्ता निकलने को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एनसीआर दर्जकर घायलों को उपचार को जिला मुख्यालय भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव खरखोली में मंगलवार को दो पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले। गांव निवासी दीपेश पुत्र चंद्रपाल का आरोप है कि वह बीती शाम अपने दोस्त की बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में गांव के ही रामपाल का टैंपो खड़ा था। जिससे कारण रास्ता बंद हो गया था। आरोप है जब उसने टैंपो साइड से खड़ा करने को कहा तो रामपाल आग बबूला गया और गाली गलौज करने लगा। जब उसने गाली देने का विरोध किया तो रामपाल, रवि, रविंद्र और सोनू ने उसे बुरी तरह मारापीटा। शोर सुनकर उसका भाई कुलदीप, करन ंसिह और ओमसिंह उसे बचाने आए तो उनको भी बुरी तरह से मारापीटा और पथराव किया। जिसके चलते एक पक्ष के दीपेश, कुलदीप और वीरेश घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के रामपाल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि मंगलवार की देर शाम उसके घर के सामने टैपों खड़ा था। दीपेश शराब के नशे में उसके दरवाजे पर पहुंचा और गाली देते हुए बोला कि सड़क तुम्हारे बाप की नहीं है। यहां पर टैपों मत खड़ा किया करो। जब उसने इसक विरोघ किया तो दीपेश, करन सिंह, ओमपाल और कुलदीप ने उस पर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पीड़ित के पुत्र रवि, नीरज और सोनू मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। जिसके चलते रामपाल, रवि और सोनू घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि दोनो पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगो के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है। दोनो पक्षों के तीन-तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को रात में ही उपचार के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।