फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Voters are supporters of rupees distributing candidates

वोटरों को रुपये बांटते प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े

Wed, 22 Nov 2017 12:09 AM IST
इस्लामनगर (बदायूं)।
इस्लामनगर (बदायूं)। Updated Wed, 22 Nov 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Voters are supporters of rupees distributing candidates
crime scene
इस्लामनगर।  कस्बे में वोटरों को रुपये बांटते दो प्रत्याशियों के समर्थक आमने सामने आए तो बहस के बाद हवाई फायरिंग कर दी। इससे भगदड़ मच गई। पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस फायरिंग को नकारते हुए मामूली कहासुनी की बात कह रही है। 
विज्ञापन

बताते हैं कि कस्बे के गवां देवत मोहल्ले में सोमवार को एक चेयरमैन प्रत्याशी के समर्थक जाकर कुछ लोगों को प्रति वोटर पांच सौ रुपये दे आए थे। इसकी जानकारी हुई तो मंगलवार रात साढ़े सात बजे के करीब दूसरे प्रत्याशी के समर्थक इस बस्ती में पहुंचे और उन्हीं लोगों को एक हजार रुपये प्रति वोट देने लगे। इसका पता लगते ही पहले पैसे दे चुके प्रत्याशी के समर्थक भी आ गए। दोनों पक्षों में गाली गलौज होने लगी। हंगामा बढ़ा तो चार हवाई फायर कर दिए गए। इससे मोहल्ले में भगदड़ मच गई। सूचना पर तत्काल ही पुलिस पहुंच गई। इससे पहले दोनों प्रत्याशियों के समर्थक फरार हो चुके थे। मौके पर मौजूद एसओ रामनरेश माथुर ने बताया कि रुपये बांटने और फायरिंग की बात गलत है। लोग बता रहे हैं कि वोट मांगने आए समर्थकों में कहासुनी हो गई थी। दोनों ही पक्ष पुलिस को मौके पर नहीं मिले। कोई लिखित शिकायत आएगी तो कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन

--=--
गड़बड़ी करने आया जिला बदर गिरफ्तार 
दातागंज। नगर पंचायत चुनाव में गड़बड़ी फैलाने कस्बे में आया जिला बदर अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। थाना क्षेत्र के गांव अमरोली निवासी सलमान जिला बदर अपराधी है। मंगलवार को वह नगर में घूमता मिला। सूचना पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। कोतवाल ललित मोहन ने बताया कि सलमान पर गोकसी के कई मुकदमे हैं। उसके पास से चाकू बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed