फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   voilence with doctors

जिला अस्पताल के सीएमएस से अभद्रता

Thu, 18 Dec 2014 11:27 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Thu, 18 Dec 2014 11:27 PM IST
विज्ञापन
voilence with doctors
सभी हदें पार करते हुए दबंगों ने जिला अस्पताल के सीएमएस के आवास पर धावा बोलकर उनके साथ अभद्रता की। दबंगों ने सीएमएस के सरकारी आवास में तोड़फोड़ भी की। मामला बुधवार देर रात का है। हंगामा बढ़ने पर अस्पताल स्टाफ आ गया तो दबंग धमकी देते हुए चले गए। इस हमले के बाद सीएमएस डॉ. (कैप्टन) आरके टंडन लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। उन्होंने अपना चार्ज डॉ. एके वर्मा को सौंपा है।
विज्ञापन

बुधवार देर रात कुछ दबंग जिला अस्पताल पहुंचे। इनमें सत्तारूढ़ पार्टी का एक नेता भी शामिल था। इस नेता ने सीएमएस डॉ. टंडन को पहले फोन पर गालियां दीं। बाद में इन लोगों ने अस्पताल परिसर में ही स्थित सीएमएस के सरकारी आवास पर धावा बोल दिया। इस दौरान दबंगों ने सीएमएस के सरकारी आवास की किबाड़ें भी तोड़ दीं। दबंग करीब एक घंटे तक अस्पताल में बदमाशी करते रहे। घटना के बाद गुरुवार को सीएमएस डॉ. टंडन एक महीने का अवकाश लेकर चले गए हैं। इस संबंध में डॉ. टंडन ने कहा कि जिन लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की है वह बड़े और असरदार लोग हैं। उनके खिलाफ वह कोई कार्रवाई करके बात को बढ़ाना नहीं चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed