फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Violated photo viral tax photos, four sued

व्हाट्स ऐप पर वायरल कर दिए अश्लील फोटो, चार पर मुकदमा

Wed, 07 Jun 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       बिल्सी।
अमर उजाला ब्यूरो       बिल्सी। Updated Wed, 07 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Violated photo viral tax photos, four sued
Whatsapp - फोटो : अमर उजाला
-किशोरी को खेत में ले जाकर खींचे गए फोटो
विज्ञापन

-दो आरोपी हिरासत में, पॉस्को एक्ट में मुकदमा

 किशोरी को पकड़कर खेत पर ले जाने के बाद उसके साथ जबरन अश्लील हरकतें कर उसके फोटो व्हाट्स ऐप पर वायरल कर दिए गए। इस मामले में पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ अश्लील हरकतें करने और पॉस्को एक्ट की धाराओं में नामजद मुकदमा कायम किया है। दो लड़कों को हिरासत में ले लिया गया है। 

लगभग 12 वर्षीय किशोरी अपने पिता को घर से खाना देने जा रही थी। रास्ते में रवि यादव किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ क्षेत्र के गांव नगला जाटान के कुंवरपाल की ईख के खेत में ले गया और जबरन उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। आरोप है कि इस बीच गांव के तीन अन्य लड़कों ने किशोरी के अश्लील फोटो अपने मोबाइल में कैद कर लिए और उनको एक व्हाट्स ऐप ग्रुप पर पोस्ट कर दिया। गांव के युवक की जानकारी पर किशोरी के परिवार वालों को इस शर्मनाक करतूत का पता चल सका तो पीड़ित किशोरी के पिता ने बुधवार को कोतवाली थाने में चार युवकों के खिलाफ बेटी से अश्लील हरकतें करने और फोटो वायरल करने के मामले में तहरीर दी। पुलिस ने अश्लील हरकतें करने और पास्को एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेेजा है। कोतवाल अमित कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ  धारा 323, 354, 7/8 पॉस्को एक्ट एवं 66 क आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस ने  दो नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित स्थानों पर दाबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed