फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Verification were bogus Seven adjusted teacher

सत्यापन में फर्जी निकले सात समायोजित शिक्षक

Thu, 04 Feb 2016 08:38 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Thu, 04 Feb 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक बने सात शिक्षकों के सत्यापन में फर्जी अभिलेख निकले हैं। इन सभी शिक्षकों की जल्द ही नियुक्ति निरस्त कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इन शिक्षकों को नोटिस भी जारी किए जाने की तैयारी चल रही है। कुछ और समायोजित शिक्षकों के फर्जी होने की भी विभाग में चर्चा चल रही है। उनकी सत्यापन रिपोर्ट को भी देखा जा रहा है। फर्जी निकले यह सभी शिक्षक दूसरे बैच के हैं।
विज्ञापन

काबिलेगौर हो कि प्रदेश सरकार ने वर्षों से प्राथमिक स्कूलों में कार्य कर रहे शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित किया था। जिले में पहले बैच में 11 सौ शिक्षामित्रों को इस पद पर समायोजित कर प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्ति दे दी गई थी। इसके बाद दूसरे बैच के करीब छह सौ शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक बनाया गया। शासन के निर्देश पर समायोजित करने के बाद इन सभी के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक के शैक्षिक अभिलेखों को संबंधित बोर्ड और संस्थाओं को सत्यापन के लिए भेज दिया गया। यब भी बता दें कि जिस समय इन्हें नियुक्ति दी जा रही थी, तब भी कई शिक्षामित्रों के अभिलेख फर्जी होने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दूसरे बैच के समायोजित सहायक अध्यापकों की सत्यापन रिपोर्ट पिछले दिनों प्राप्त हो गई। सत्यापन रिपोर्ट के मुताबिक समायोजित शिक्षक मनोज कुमार, अनीता यादव, जावेद अली, सविता सक्सेना, रशिम मिश्रा, संतोष पटेल और कमरूल हसन के अभिलेख फर्जी पाये गए हैं। बताया कि इनमें किसी के हाईस्कूल, इंटर तो किसी के स्नातक के अभिलेख फर्जी हैं। उन्हीं के सहारे इन्होंने नौकरी पाई है। ज्यादातर वृंदावन स्थित विश्वविद्यालय के अभिलेख हैं। सूत्रों ने बताया कि फर्जी निकले इन शिक्षकों को भी नोटिस के जरिए सूचना दी जा रही है। संबंधित खंड शिक्षाधिकारियों के पास रिपोर्ट पहुंच गई है। इनके अलावा कुछ और समायोजित शिक्षकों के फर्जी अभिलेख होने की बात जोरों पर चल रही है। उनकी सत्यापन रिपोर्ट को भी देखा जा रहा है। जल्द ही उनके खिलाफ भी विभाग द्वारा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने पहले ही छापी थी खबर
बदायूं। अमर उजाला ने पहले ही यह खबर दी थी कि समायोजित हुए शिक्षामित्रों में 137 के शैक्षिक अभिलेख संदिग्ध हैं। तब विभाग ने कहा था कि उनका सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि फर्जी निकले यह समायोजित शिक्षक उन्हीं में से हैं।

बीएसए आनंद प्रकाश का कहना है कि हां सत्यापन रिपोर्ट में इन सभी के शैक्षिक अभिलेख फर्जी पाए गए हैं। इनकी नियुक्ति जल्द ही निरस्त कर दी जाएगी। यह किन-किन ब्लाक क्षेत्रों के विद्यालयों में कार्यरत हैं यह पता लगाया जा रहा है। तब संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed