{"_id":"57264f204f1c1b56035cd50a","slug":"vehicle-collision-deaths-of-laborers","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात वाहन की टक्कर से विजयपाल नाम के मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मय वाहन के मौके से भाग गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
इस्लामनगर थाने के गांव रम्पुरा निवासी विजयपाल (36) पुत्र प्यारेलाल ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता था। रविवार सुबह वह साइकिल से मजदूरी के लिए निकला था। रास्ते में बिजनौर-बदायूं हाइवे पर बुधनगर रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने विजयपाल को रौंद दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की पत्नी बदहवास है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया।
-----
टेंपो-बाइक की टक्कर में छह लोग घायल
गुलडिय़ा। दातागंज रोड पर गुलड़िया पेट्रोल पंप के पास टेंपो और बाइक की टक्कर से बाइक सवार दो लोग और टेंपो सवार छह लोग घायल हो गए। दातागंज के गांव किश्नी मेहरा निवासी अमरपाल (30) पुत्र किशनपाल, रघुवीर (35) पुत्र सुखराम बदायूं से गांव की ओर लौट रहे थे। रास्ते में इनकी बाइक को टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। टेंपो सवार बेलाडांडी निवासी सोहनवती (50) पत्नी महेश, घिलौर के अखिलेश (37) पुत्र चंद्रपाल और ददरौली के अमित (38) पुत्र सुरेशपाल घायल हो गए। इनमें अमरपाल की हालत गंभीर बनी हुई है।