{"_id":"f8f0d1c25dc8bfce9cc6650a40b32bab","slug":"van-falls-into-ditch-a-death-three-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैन खाई में गिरी, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वैन खाई में गिरी, एक की मौत, तीन घायल
आसफपुर/बदायूं
Updated Thu, 06 Aug 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वैन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चंदौसी के गांव मई निवासी बबलू की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। हादसा आसफपुर-चंदौसी रोड पर गांव दूनपुर के पास हुआ। दो घायलों में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
संभल जिले के चंदौसी थाने के गांव मई निवासी बबलू (18) पुत्र रामऔतार के चाचा चंद्रपाल की आसफपुर ब्लाक में तैनाती है। गुरुवार को बबलू मारुति वैन से अपने दोस्त विनोद (19) पुत्र प्रेमपाल, मुनीष (23) पुत्र पप्पू और सोनू (16) पुत्र धर्मपाल के साथ वैन से आसफपुर आ रहा था। दूनपुर गांव के पास सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में मारुति अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में बबलू की मौत हो गई। उसके तीनों दोस्त घायल हो गए। विनोद की हालत गंभीर है। पुलिस ने बबलू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर मिलने पर उसके परिवार वाले भी पहुंच गए।