{"_id":"5953f8cb4f1c1baa1b8b472c","slug":"van-driver-dragged-munshi1","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैन चालक ने मुंशी को घसीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वैन चालक ने मुंशी को घसीटकर मार डाला
ओरछी (बदायूं)।
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
पलटा ठेला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-सवारियां बैठाने के विरोध पर ओरछी चौराहा पर हुई घटना
-गुस्साए लोगों ने चंदौसी-इस्लामनगर रोड पर शव रखकर जाम लगाया, दुकानों में तोड़फोड़ की
थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के ओरछी चौराहा पर बुधवार शाम को बस यूनियन के मुंशी को वैन चालक ने घसीटकर मार दिया। मुंशी ने वैन चालक को सवारियां भरने से मना किया था। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव चंदौसी-इस्लामनगर रोड पर रखकर जाम लगा दिया और तीन दुकानों में तोड़फोड़ की। दो घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जैसे-तैसे लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वैन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ओरछी चौराहे पर चंदौसी-इस्लामनगर बस यूनियन का स्टैंड है। यहां की देखरेख बतौर मुंशी 55 वर्षीय नरेश पुत्र भागीरथ निवासी ग्राम खेड़ादास, थाना फैजगंज बेहटा करते थे। बुुधवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक मारुति वैन ओरछी चौराहे पर आकर रुकी और इस्लामनगर ले जाने के लिए सवारियों को बैठाने लगी। मुंशी नरेश ने वैन चालक से सवारियां न बैठाने को कहा, इससे खफा वैन चालक ने नरेश का गिरेबान पकड़कर स्टार्ट वैन को आगे बढ़ा दिया। इससे वह घसीटते हुए करीब सौ कदम तक गए और इस दौरान उन्हें काफी चोट लगी। बाद में वैन चालक उनको वहीं छोड़कर भाग गया। एकाएक ये देख लोग पहले तो कुछ समझ नहीं पाए, बाद में कई लोगों ने दौड़कर देखा तो मुंशी नरेश की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना मृतक के गांव खेड़ादास पहुंची तो परिवार वाले और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। नाराज लोगों ने चंदौसी-इस्लामनगर रोड पर नरेश का शव रखकर जाम लगा दिया और प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान नाराज भीड़ ने तीन दुकानों पर तोड़फोड़ भी की। इससे भगदड़ मच गई। पुलिस को सूचना मिली तो करीब डेढ़-दो घंटे बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और लोगों को वैन चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खोला गया। जाम लगने से रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गए। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के दो बेटे हैं, 26 वर्षीय इंद्रजीत और 16 वर्षीय अमन। इंद्रजीत की तहरीर पर फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष रामनरेश माथुर ने बताया कि वैन चालक की तलाश की जा रही है।