{"_id":"2ee04fa58d07878f5ddbc38bda247cba","slug":"upset-woman-beating-her-husband-committed-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की पिटाई से क्षुब्ध महिला ने खुदकुशी की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति की पिटाई से क्षुब्ध महिला ने खुदकुशी की
बदायूं।
Updated Mon, 28 Sep 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीने से मना करने पर एक युवक ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा। इससे क्षुब्ध होकर पत्नी ने खुद को आग लगाकर जान दे दी। उसका शव 24 घंटे तक घर में ही पड़ा रहा। रविवार को मृतका की 14 वर्षीय बेटी रेखा उर्फ निशा ने थाने पहुंच कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी छोटेलाल के खिलाफ मारपीट और खुदकुशी के लिए उकसाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घटना इस्लामनगर थाने के गांव मोहसनपुर की है। गांव के छोटेलाल की पत्नी कंचन (35) उसकी शराब पीने की आदत से परेशान थी। मना करने पर अक्सर छोटेलाल पत्नी और बच्चों की पिटाई करता था। शुक्रवार की रात भी छोटेलाल शराब पीकर घर आया। पत्नी कंचन ने ऐतराज किया तो छोटेलाल ने उसकी पिटाई कर दी। बेटी रेखा को भी पीटा। इससे क्षुब्ध होकर कंचन ने खुद को आग लगा ली। शनिवार दोपहर कंचन की मौत हो गई। छोटेलाल शव घर में ही छोड़कर भाग गया।
रविवार दोपहर तक छोटेलाल घर नहीं लौटा तो उसकी 14 वर्षीय बेटी रेखा इस्लामनगर थाने पहुंची। उसने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। रेखा की तहरीर पर पुलिस ने छोटेलाल के खिलाफ मारपीट और खुदकुशी के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है। कंचन के चार संतानों में रेखा सबसे बड़ी है। उससे छोटे तीन भाई हैं।