फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Uncontrolled AC bus in the ditch upturned, 12 injured

अनियंत्रित एसी बस खाई में पलटी, 12 घायल

Sat, 06 Aug 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Sat, 06 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled AC bus in the ditch upturned, 12 injured
बस पलटी - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
बदायूं से दिल्ली जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बरेली डिपो की एसी बस सहसवान-बिसौली मार्ग पर डांक बंगला मोड़ पर खाई में पलट गई। जिससे बस में सवार दर्जन भर यात्री घायल हो गए। चार घायलों को गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया। बस चालक-परिचालक मौका देख खिसक गए। बस को खाई से निकालने के लिए दो जेसीबी लगाई गईं।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर दो बजे बदायूं से दिल्ली जा रही रोडवेज की वातानुकूलित बस डांक बंगला के मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। बस के सड़क किनारे पलटने से चीख पुकार मचने लगी। आस-पास के लोग वहां आ गए। राहगीर भी सहायता में लग गए। सभी ने मिलकर घायल यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन

बस में सवार राजीव गुप्ता पुत्र कैलाशचन्द्र, सुनीता पत्नी राजीव गुप्ता, अंश व दंश पुत्र राजीव निवासी डहरपुर, दातागंज, सुमन पत्नी प्रमोद, सचिन पुत्र नत्थूलाल निवासी मोहल्ला सड़क, दातागंज, अजब सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी क्रोधन थाना सिकंद्राबाद, बुलंदशहर सहित दर्जनभर यात्री घायल हो गए। घायलों में राजीव कुमार, सुनीता, सुमन और अजब सिंह को गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। उनकी हालात पहले से बेहतर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दुर्घटना की सूचना घायलों के परिवारीजनों को दी गई। बस को खाई से निकालने के लिए दो जेसीबी लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि चालक और परिचालक दोनों भाग गए हैं। उनकी तलाश  की जा रही है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। 


...और अचानक पलट गई बस
सहसवान। वातानुकूलित बस में करीब बीस सवारियां थीं। यात्रियों का कहना है कि जैसे ही बस मोड़ के करीब पहुंची तो अचानक सड़क से नीचे गड्ढे में पलट गई। समझा जा रहा है कि किसी गाड़ी को बचाने में ये हादसा हुआ। उस वक्त गाड़ी की रफ्तार भी अधिक नहीं थी। यात्री घबरा गए। जो यात्री सकुशल रहे, वे अन्य वाहन से गंतव्य को निकल गए। अधिकतर घायल दातागंज के हैं, उनके परिवारीजन भी आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed