{"_id":"59493ab54f1c1b7b198b45c7","slug":"two-women-will-die-in-suspicious-circumstances-post-mortem","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में दो महिलाओं की मौत, पोस्टमार्टम होगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में दो महिलाओं की मौत, पोस्टमार्टम होगा
बदायूं।
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
women
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला की कादरचौक, एक महिला की नूरपुर में मौत
पोस्टमार्टम के बाद दोनों की मौत की वजह हो सकेगी साफ
अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। एक महिला की मौत इस्लामनगर के गांव नूरपुर पिनौनी में हुई है और एक की मौत कारदचौक थाने के गांव मुगर्रा जरासी में हुई। दोनों की मौत की वजह जानने के लिए शव पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी।
कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव मुगर्रा जरासी में मंगलवार को गांव के दयाराम की 28 वर्षीय पत्नी अनारकली का शव घर में मिला। सूचना पर पुलिस और अनारकली के मायके वाले भी पहुंच गए। मायके वालों की मांग पर पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, अभी रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी गई है। मायके वालों ने कोई आरोप भी नहीं लगाया है।
वहीं, दूसरे मामले में नूरपुर पिनौनी इलाके में इस्लामनगर थाने के गांव नूरपुर पिनौनी के धर्मवीर की 26 वर्षीय पत्नी नेमवती का शव मंगलवार को घर में फांसी पर लटका मिला। नेमवती का मायका बिल्सी थाने पिंडौल में है। सूचना मिलने पर मायके वाले भी पहुंच गए। मृतका के भाई विपिन के कहने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी। हालांकि, अब तक मायके वालों की ओर से ससुरालियों पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। दोनों शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जाएगा।