{"_id":"588634ca4f1c1bbb7ecf4194","slug":"two-women-robbed-feeding-drug-pills","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की गोलियां खिलाकर दो महिलाओं को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे की गोलियां खिलाकर दो महिलाओं को लूटा
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
नशे की गोलियां खिलाकर दो महिलाओं को लूटा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर में सोमवार दोपहर की वारदात
दवा लेने जिला अस्पताल पहुंची थीं दोनों महिलाएं
जिला अस्पताल परिसर में एक युवक ने दो महिलाओं को नशे की गोलियां खिलाने के बाद उनसे नकदी, जेवर और मोबाइल लूट लिए। अस्पताल परिसर में बेहोश पड़ी मिलीं महिलाओं को यहां भर्ती कराया गया है। खबर मिलने पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। देर शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
शहर के पंजाबी क्वाटर्स निवासी जगदीश धींगड़ा की पत्नी मंजू धींगड़ा अपने पड़ोसी राधेश्याम बत्रा की पत्नी उमा बत्रा के साथ दवा लेने जिला अस्पताल पहुंची थीं। दोनों महिलाओं को डॉक्टर ने कुछ जांचें कराने के लिए लिखा। इसके बाद यह दोनों अस्पताल परिसर में इमरजेंसी के बाहर बने स्लैब पर धूप में बैठ गईं। इसी दौरान एक युवक इनके पास पहुंचा। दोनों महिलाओं को युवक ने एक-एक टेबलेट दी। उनसे कहा कि डॉक्टर ने जांच से पहले यह टेबलेट खाने को कहा है। यह टेबलेट खाने के बाद ही जांच होगी। दोनों महिलाएं युवक के झांसे में आ गईं। इन्होंने टेबलेट खा लीं। कुछ देर के बाद ही दोनों बेहोश हो गईं। अस्पताल परिसर में चहल-पहल के बीच बेखौफ युवक ने दोनों महिलाओं के जेवर उतार लिए। उनके पर्स और मोबाइल भी लूट लिए। काफी देर के बाद अस्पताल परिसर में बेहोश पड़ीं इन महिलाओं पर लोगों की नजर गई। इमरजेंसी में डॉक्टर को बताया गया। इसके बाद दोनों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। इनके परिवार वालों को खबर मिली तो वह भी अस्पताल पहुंच गए। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली। मामले में देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।